पंजाब यूनिवर्सिटी ने यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ लीगल स्टडीज (यूआईएलएस) में बीए, बीकॉम एलएलबी (आनर्स) पांच वर्ष इंटिग्रेटिड कोर्स का टेंटेटिव एडमिशन शेड्यूल जारी कर दिया।
यूजी लॉ की परीक्षा में पास उम्मीदवार 22 जून तक इसके लिए ऑनलाइन आवदेन कर सकते हैं, जबकि हार्ड कॉपी 29 जून को चार बजे तक यूआईएलएस में जमा करवानी होगी।
टेंटेटिव सूची 10 जुलाई तक डिसप्ले की जाएगी और 12 जुलाई तक ऑब्जेक्शंस लिए जाएंगे। फाइनल मेरिट लिस्ट 15 जुलाई की शाम को जारी कर दी जाएगी। जनरल कैटेगरी की 20 और रिजर्व कोटे की 21 जुलाई को काउंसिलिंग होगी।