फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीयू से एमएड करने के इच्छुक पढ़ें अहम खबर

Mon, 23 Mar 2015 03:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब यूनिवर्सिटी (पीयू) और एफिलिएटेड कालेजों में अगामी सत्र से मास्टर इन एजुकेशन (एमएड) सीटों में इजाफा हो सकता है। एमएड कोर्स की 35 सीटों को बढ़ाकर 50 करने पर 29 मार्च को होने वाली पीयू सीनेट में मुहर लग सकती है। सीनेट में प्रस्ताव पास होने पर 2015-16 सत्र से बढ़ी सीटों पर ही
विज्ञापन


5 फीसदी फीस बढ़ाने पर भी होगा फैसला
पीयू की शनिवार आगामी शनिवार को होने वाली सीनेट बैठक में फीस बढ़ोतरी मामले पर हंगामा हो सकता है। फीस कमेटी ने 5 फीसदी तक बढ़ोतरी का प्रस्ताव दिया है।

इसमें कम से कम 500 और अधिकतम 1200 रुपये प्रति सेमेस्टर फीस बढ़ाने को कहा गया है। इसके अलावा 2015 सत्र से पीयू हॉस्टल फीस बढ़ाने का प्रस्ताव भी पास हो सकता है। फीस बढ़ोतरी पर छात्र संगठन फिर से विरोध कर सकते हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

इन प्रस्तावों पर भी लगेगी मुहर

- डिपार्टमेंट ऑफ डिफेंस एंड नेशनल सिक्योरिटी स्टडीज में एमफिल कोर्स की सीटों को 5 से 11 करने पर
- पीयू एफिलिएटेड कालेजों में वर्षों बाद असिस्टेंट प्रोफेसर की नियुक्ति के परफॉर्मा पास करेगी
- आरटीआई एक्टिविस्ट डा. राजेंद्र सिंगला की ओर से चंडीगढ़ प्रशासन को दी लिखित शिकायत का मामला भी आएगा
- जीसीजी-42 में एसोसिएट प्रोफेसर डा. दलीप कुमार की ओर से एंट्रेंस टेस्ट से एमफिल के बाद पीएचडी कोर्स में दाखिले के लिए समय सीमा बढ़ाने का प्रस्ताव
- किसी भी यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन करने वाले स्टूडेंट्स को हिंदी, अंग्रेजी, पंजाबी और संस्कृत इलेक्टिव विषय का पेपर देने की मंजूरी मिलने का प्रस्ताव
- पीयू महिला शिक्षक और कर्मचारियों को चाइल्ड केयर लीव को मंजूरी
- डिपार्टमेंट ऑफ चाइनीज और तिब्बतियन में सीटें बढ़ाने का प्रस्ताव।
- सेल्फ फाइनेंस कोर्स में ईडब्ल्यूएस कोटे का लाभ अब 1 लाख की सालाना आय को 2.5 लाख तक करने का प्रस्ताव।
 - कैंपस में  स्किल डेवलपमेंट एंड एंटरप्रेन्योरशिप सेंटर स्थापित करने को मंजूरी मिल सकती है।
-पीयू डायरेक्टर फिजिकल एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स डा.परमिंदर सिंह की नियुक्ति का मामला।
-डीन कालेज डेवलपमेंट काउंसिल (डीसीडीसी) प्रो.नवल किशोर को एक्सटेंशन देने का प्रस्ताव।
- पीयू डीयूआई प्रो. एके भंडारी को एक साल की एक्सटेंशन देने पर फैसला।
- गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी अमृतसर के पूर्व कुलपति प्रो.जयरूप सिंह को ऑनरेरी प्रोफेसर नियुक्ति करने का प्रस्ताव।
-पीयू बोर्ड ऑफ फाइनेंस की ओर से पीयू बजट को सीनेट में मंजूरी
-पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन साइबर क्राइम को मंजूरी।  
-पीयू कर्मचारियों के मकानों की वायरिंग और वाटर सप्लाई दुरुस्त करने के लिए 38 लाख फंड की मंजूरी।
-विदेशी स्टूडेंट्स के लिए स्टडी एबरो़ड स्कीम के तहत एक सेमेस्टर की फीस का मामला।
-बीकाम और बीबीए सेमेस्टर सिस्टम में दाखिले के नए नियमों पर मुहर।
-रिटायर्ड आईएएस अधिकारी अशोक ठाकुर को डिपार्टमेंट ऑफ पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन में ऑनरेरी प्रोफेसर बनाने का प्रस्ताव।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें