फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुड न्यूज, पीयू कैम्पस में बनेगा हाउसिंग सेल

Thu, 11 Sep 2014 05:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब यूनिवर्सिटी कैंपस में रहने की दिक्कत दूर करने के लिए पीयू प्रशासन जल्द ही नई योजना शुरू करने जा रहा है। पीयू प्रशासन स्टूडेंट, रिसर्च स्कॉलर, टीचर्स और एल्युमनी के लिए कैंपस से बाहर बेहतर घर और हॉस्टल ढूंढेगा। जल्द ही पीयू कैंपस में हाउसिंग सेल स्थापित किया जाएगा, जो कि हाउसिंग की समस्या का हल निकालेगा।
विज्ञापन


यह सेल पीयू के सेक्टर-25 स्थित एल्युमनी हाउस में बनाने का प्रपोजल है। पीयू कुलपति प्रो. अरुण कुमार ग्रोवर ने बुधवार शाम पीयू छात्र काउंसिल के शपथ ग्रहण समारोह में यह जानकारी दी।

छात्र नेताओं ने पीयू कुलपति से कैंपस में हॉस्टल की दिक्कत दूर करने की बात कही थी। इस पर प्रो. ग्रोवर ने कहा कि पीयू प्रशासन और स्टूडेंट काउंसिल मिलकर हाउसिंग सेल तैयार करने का प्रपोजल रखें।
विज्ञापन


कैसे काम करेगा पीयू का हाउसिंग सेल
प्रो. ग्रोवर ने कहा कि पीयू कैंपस में सीमित जगह होने के कारण और हॉस्टल का निर्माण कर पाना मुमकिन नहीं है। उन्होंने बताया कि हाउसिंग सेल शहर में ऐसी जगह तलाश करेंगी जहां स्टूडेंट्स के अलावा टीचर्स या बाहर से आने वाले एल्युमनी को रहने की जगह मिल सके।

हाउसिंग सेल में शहर में किराये पर मिलने वाले मकानों, पेइंग गेस्ट आदि का पूरा रिकार्ड तैयार किया जाएगा। किसी भी स्टूडेंट को जरूरत पड़ने पर हाउसिंग सेल के माध्यम से सुरक्षित और कम खर्च में मिलने वाले मकान या प्राइवेट हॉस्टल की जानकारी मिल सकेगी। पीयू स्टूडेंट काउंसिल और एनएसएस को रिकार्ड तैयार करने की जिम्मेदारी दी जाएगी।

सुबह से देर रात तक चलेगी शटल सर्विस
पीयू के मेन कैंपस से करीब 10 विभाग अब सेक्टर-25 साउथ कैंपस में शिफ्ट किए जा रहे हैं। ऐसे में विद्यार्थियों को दूसरे कैंपस में जाने के लिए पीयू प्रशासन जल्द शटल सर्विस को बढ़ाने जा रहा है। प्रो. ग्रोवर ने बताया कि शटल सर्विस को ऐसा बनाया जाएगा कि स्टूडेंट्स को गाड़ियों का इस्तेमाल नहीं करना पड़े। उन्होंने कहा कि जल्द ही शटल सर्विस को लेकर मीटिंग की जाएगी।  

हॉस्टल के लिए 300 छात्राओं की वेटिंग
पीयू कैंपस में छह हजार के करीब स्टूडेंट्स 17 हॉस्टल में रह रहे हैं। इनमें से चार हजार से अधिक संख्या लड़कियों की है। वर्तमान में 300 से अधिक लड़कियां हॉस्टल के लिए वेटिंग लिस्ट में हैं। कमरों की दिक्कत के कारण प्रति दिन 50 रुपये के हिसाब से भी हॉस्टल अलॉट किए जाते हैं।

साउथ कैंपस में दो नए गर्ल्स हॉस्टल बनने के बावजूद अभी दो नए हॉस्टल की जरूरत है। पीयू प्रशासन ने ब्वॉयज का एक हॉस्टल लड़कियों को देने का प्रपोजल बनाया था, लेकिन छात्र नेता इसके लिए तैयार नहीं हुए।

पीयू लाइब्रेरी खुलेगी रात 12 बजे तक  
पीयू प्रशासन जल्द ही पंजाब यूनिवर्सिटी की मुख्य लाइब्रेरी एसी जोशी को देर रात तक खोलने का प्रपोजल तैयार कर रहा है। पीयू कुलपति ने भी इस पर सहमति जताई है।

कुलपति ने कहा कि लाइब्रेरी को 365 दिन और रात 12 बजे तक खुला रखने का प्रोविजन किया जा सकता है। हॉस्टल में रहने वाली छात्राओं के लिए स्पेशल बस की भी व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें