पंजाब यूनिवर्सिटी स्टूडेंट काउंसिल चुनाव जीतने के बाद नए प्रेसीडेंट ने
अपनी प्राथमिकताएं गिनाईं, जिन्हें वो सबसे पहले करना चाहेंगे। नए प्रेसिडेंट जसमीन कंग ने कहा कि स्टूडेंट काउंसिल चुनाव में वोट प्रतिशत लगातार गिर रहा है। इसका सबसे बड़ा कारण स्टूडेंट्स का काउंसिल से विश्वास उठना है।
काउंसिल में आने के बाद ऑफिस बियरर्स स्टूडेंट्स से दूरी बना लेते हैं। जिससे उनकेकाम लटके रह जाते हैं। जसमीन ने बताया कि उनका सबसे पहला काम ऑफिस बियरर्स केफोन नंबर वेबसाइट पर अपलोड कर स्टूडेंट्स की पहुंच तक जाना होगा। उसकेबाद अपने मैनिफेस्टो के मुद्दों पर काम करेंगे। काउंसिल पर फंड के हेर-फेर का आरोप लगता रहा है।
इससे बचने केलिए वह सिस्टम को ट्रांसपेरेंट बनाएंगे। इंफ्रास्ट्रक्चर में सुधार करना, सोलर पैनल लगवाना, लाइब्रेरी रीडिंग रूम और स्कॉलर्स केलिए अलग रूम उपलब्ध करवाना उनका मुख्य उद्देश्य रहेगा। जसमीन ने जीत का श्रेय सभी कार्यकर्ताओं और सीनियर छात्र नेताओं को दिया।