हिमाचल प्रदेश स्टूडेंट्स यूनियन (एचपीएसए) का नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआई) के साथ गठबंधन हो गया।
हिमाचल प्रदेश के युवा कांग्रेसी नेता विक्रमादित्य सिंह और हरमोहिंदर सिंह लक्की ने इस गठबंधन को अमलीजामा पहनवाया।
विक्रमादित्य ने छात्रों का हौसला बढ़ाया और एनएसयूआई को जितवाने की अपील की। विक्रमादित्य की मौजूदगी में हिमाचल प्रदेश स्टूडेंट्स यूनियन (एचपीएसयू) का एचपीएसए में विलय हो गया।
उन्होंने कहा कि पीयू में हिमाचल के सभी संगठनों को एक होकर अपनी शक्ति दिखानी चाहिए। विक्रमादित्य ने कहा कि हिम्सू छात्र नेताओं से भी बात की जा रही है। उन्हें भी साथ लाने की कोशिश हो रही है।