फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब यूनिवर्सिटी में पुटा चुनाव आज, दोपहर बाद आएगा रिजल्ट

Thu, 20 Aug 2015 09:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब यूनिवर्सिटी टीचर्स एसोसिएशन (पुटा) के आज चुनाव होंगे। कुल 680 शिक्षक वोटर पुटा की नई कार्यकारिणी का चुनाव करेंगे। चुनाव से एक दिन पहले देवेंद्र गुट और अक्षय गुट ने डोर टू डोर प्रचार किया। दोनों गुटों ने अपने एजेंडा से शिक्षकों को खुद को वोट देने के लिए आग्रह किया।
विज्ञापन


इस बार पुटा प्रेसिडेंट पद के लिए प्रो. अक्षय और असिस्टेंट प्रो. राममेहर भाग्य आजमा रहे हैं। वीरवार सुबह वोटिंग के बाद दोपहर को परिणाम घोषित होंगे। बुधवार को प्रो. अक्षय कुमार ने प्रेस वार्ता कर देवेंद्र गुट पर शिक्षकों को बहकाने का आरोप लगाया।

प्रो. अक्षय ने कहा कि देवेंद्र गुट केवल पीयू की बुराई कर रहा है। ग्रांट रुकने केलिए भी उन्होंने देवेंद्र गुट को जिम्मेदार ठहराया। दूसरी ओर देवेंद्र गुट ने सेंट्रल स्टेट्स को मुद्दा बनाया है और किसी प्रकार की शिकायत न करने का नारा दिया है। उन्होंने नो प्रेशर, नो हैरासमेंट का स्लोगन भी दिया है।
विज्ञापन


दोनों गुटों के पैनल
अक्षय कुमार प्रधान पद के लिए और उनके पैनल से उप-प्रधान पद पर फार्मा के प्रो. अनिल कुमार और महासचिव के लिए यूआईईटी से अमरिंदर पाल सिंह प्रत्याशी हैं जबकि संयुक्त सचिव के लिए डेंटल कॉलेज की डॉ. किट्टी सिद्धू और कोषाध्यक्ष पद के लिए राजनीतिक शास्त्र विभाग की नवजोत कौर मैदान में हैं।

देवेंद्र गुट की ओर से इस बार राममेहर प्रधान, आशा मोदगिल उप-प्रधान और प्रवीण गोयल महासचिव के लिए मैदान में है। जबकि तमन्ना सहरावत संयुक्त सचिव और दविंदर प्रीत सिंह कोषाध्यक्ष के लिए चुनाव लड़ रहे हैं।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें