फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा की अनोखी रिसर्च, अपराधियों को लाएगी सामने

Tue, 17 Nov 2015 04:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब यूनिवर्सिटी की रिसर्च स्कॉलर छात्रा ने एक ऐसा सॉफ्टवेयर तैयार किया है, जो अपराधियों को पकड़ने में सहयोग कर सकेगा। चोरी, हत्या लूट की वारदात लगातार बढ़ रही हैं। शातिर घर या दफ्तर में सीसीटीवी कैमरे की नजरों से बचकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं।
विज्ञापन


इन पर शिकंजा कसने के लिए पंजाब यूनिवर्सिटी (पीयू) के सेंटर फॉर सिस्टम बायोलॉजी एंड बायोइंफोरमेटिक्स में रिसर्च स्कॉलर (पीएचडी) परमजीत कौर ने आधे चेहरे से पूरे चेहरे की इमेज तैयार करने का सॉफ्टवेयर तैयार किया है।

इस सॉफ्टवेयर की खूबी के कारण ही अमेरिकन एकेडमी ऑफ फोरेंसिक साइंस ने शोध पर तैयार रिसर्च पेपर को इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस के लिए चुना है। लॉस वेगास (यूएसए) में 22 से 27 फरवरी 2016 तक होने वाली 68वीं एनुअल कॉन्फ्रेंस में इसे पेश किया जाएगा।
विज्ञापन


9 महीने में तैयार किया सॉफ्टवेयर
रिसर्च स्कॉलर परमजीत कौर ने बताया कि नवंबर 2014 में प्रोजेक्ट पर काम शुरू किया और जुलाई 2015 यानी नौ माह में इसे पूरा कर लिया गया। प्रोजेक्ट के लिए बाहर से कोई फंड नहीं लिया गया। इसके ट्रायल में 99 फीसदी सफलता मिली है।

प्रोजेक्ट तैयार करने में बायोइंफोरमेटिक्स सेंटर के कोऑर्डिनेटर और उनके पीएचडी गाइड प्रो. सुरेश के शर्मा और को गाइड एंथ्रोपोलॉजी विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. केवल कृष्ण का विशेष योगदान रहा है। डॉ. केवल कृष्ण ही अमेरिका में शोधपत्र पेश करेंगे। 
विज्ञापन

पेटेंट कराने की तैयारी में है रिसर्चर परमजीत कौर

चेहरे की आधी इमेज को पूरा बनाने वाले सॉफ्टवेयर को पीयू पेटेंट करने की तैयारी में है। कौर के अनुसार पेटेंट मिलने के बाद सॉफ्यवेटर भारत सरकार को प्रयोग के लिए दिया जाएगा। नए सिस्टम से पुलिस विभाग को अपराधियों को पकड़ने में सबसे अधिक मदद मिलेगी। उन्होंने बताया कि पूरे प्रोजेक्ट के लिए सिर्फ पीयू कैंपस में मौजूद संसाधनों का प्रयोग किया गया है।

भविष्य में जुडे़गी नई तकनीक
शोधकर्ता परमजीत कौर ने कहा कि पहले चरण में सिर्फ आधे चेहरे को सॉफ्टवेयर पूरा दिखाएगा। लेकिन भविष्य में इस सॉफ्टवेयर मेें कई नई तकनीक को जोड़ा जाएगा। जिसमें अपराधी की धुंधली तस्वीर को अच्छी तरह देखा जा सकेगा। भविष्य में एंड्रॉयड एप्लीकेशन तैयार की जाएगा। जिसे कोई भी इसे डाउनलोड कर इस प्रयोग कर सकेगा।

फोरेंसिक साइंस में यह काफी नया शोध है। अमेरिकन एकेडमी की ओर से शोधपत्र को इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस के लिए चुना जाना इसका सुबूत है। रिसर्च स्कॉलर ने प्रोजेक्ट पर काफी मेहनत की है।
-डॉ. केवल कृष्ण (पीएचडी शोधकर्ता परमजीत कौर के को-गाइड)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें