फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीयू में टू-व्हीलर पार्किंग की परेशानी दूर होगी

Mon, 07 Sep 2015 12:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब यूनिवर्सिटी में अब दोपहिया वाहनों की पार्किंग की समस्या खत्म हो जाएगी। इसके लिए जगह और बजट मिल गया है। पीयू के गेट नंबर-1 पर टू-व्हीलर पार्किंग बनेगी। बजट अप्रूव होने के बाद पार्किंग का काम भी शुरू हो चुका है। इसके लिए 12.45 लाख रुपये का बजट पास हुआ है।
विज्ञापन


एक हजार से अधिक दोपहिया वाहन इसमें पार्क हो सकेंगे। बाहरी वाहनों की बढ़ती संख्या को ध्यान में रखते हुए इस पार्किंग को बनाया जा रहा है। पार्किंग की दिक्कत के कारण पीयू में जगह-जगह सड़क किनारे वाहन पार्क किए होते हैं।

पीयू में अधिकतर बाहरी लोगों का आना-जाना एडमिनिस्ट्रेटिव ब्लॉक के आसपास होता है, लेकिन यहां ग्राउंड केसाथ लगती पार्किंग में टू-व्हीलर्स को पार्क करने पर रोक लगा दी गई है। केवल फोर व्हीलर्स ही अब यहां पार्क होते हैं। इससे टू-व्हीलर्स के लिए दिक्कत और बढ़ गई है। पीयू में रोजाना साढ़े 22 हजार वाहन प्रवेश करते हैं।
विज्ञापन


इनमें स्टूडेंट्स के वाहनों और बाहरी वाहनों की संख्या सबसे अधिक होती है। वाहनों की बढ़ती संख्या के सामने पार्किंग स्पेस निरंतर कम हो रहा है। इन सभी बातों को देखते हुए पीयू ने कैंपस से बाहर गेट नंबर-1 पर नई पार्किंग बनाने का फैसला लिया है।

सिंडीकेट की बैठक में बजट अप्रूव होने के बाद पार्किंग खुदाई का काम शुरू हो चुका है। अगले दो से तीन महीनों में पार्किंग के तैयार होने की उम्मीद जताई जा रही है।

फोर व्हीलर पर भी बनेगी पॉलिसी
एकेडमिक एरिया में फोर व्हीलर्स पर रोक पर स्टूडेंट्स सहमति जता चुके हैं। कैंपस में सबसे ज्यादा आवाजाही स्टूडेंट्स वाहनों की रहती है। इसलिए उन्हीं की रायशुमारी करवाई गई। रायशुमारी केबाद अब पीयू के सामने मुश्किल खड़ी हो गई है। इतने सारे वाहनों केलिए पार्किंग की व्यवस्था और शटल सर्विस शुरू होने के बाद ही इन पर रोक लग सकती है। हालांकि पीयू इसको लेकर पॉलिसी बनाने में जुटा है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें