पंजाब यूनिवर्सिटी (पीयू) के लॉ डिपार्टमेंट में एलएलएम के दो वर्षीय कोर्स के पहले सेमेस्टर में सभी वर्गों की सीटों पर दाखिले के लिए काउंसलिंग चार अगस्त को सुबह 9.30 से दोपहर 1.30 बजे तक लॉ विभाग में होगी।
प्रोविजनल मेरिट लिस्ट डिपार्टमेंट के नोटिस बोर्ड पर तीन अगस्त को शाम पांच बजे तक लगाई जाएगी। काउंसलिंग के लिए आने वाले सभी विद्यार्थियों को अपने साथ मूल प्रमाण पत्र लाने होंगे।
एलएलएम का दो साल का ही कोर्स होगा। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) की ओर से एलएलएम के एक साल के कोर्स पर रोक लगाने के बाद पीयू ने मौजूदा शिक्षा सत्र (2014-15) में एलएलएम के दो वर्षीय कोर्स में दाखिले का नया शेड्यूल घोषित किया है।
ध्यान रहे कि पिछले साल यूजीसी ने विश्वविद्यालयों को एलएलएम का कोर्स एक या दो साल करने विकल्प दिया था। लेकिन, अब यूजीसी ने इस विकल्प को बंद कर दिया गया है।
इस कारण पहले पीयू की ओर से एक साल के कोर्स के लिए आवेदन मंगवाने और अब यह कोर्स दो साल का करने से छात्रों के बीच भ्रम की स्थिति बन गई है।