फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब बोर्ड ने जारी की डेटशीट, यहां पढ़ें

Tue, 06 Jan 2015 01:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने सोमवार को दसवीं और 12वीं कक्षा की डेटशीट घोषित कर दी। 12वीं की सालाना परीक्षाएं 25 फरवरी से शुरू होकर 19 मार्च तक चलेंगी जबकि दसवीं की परीक्षाएं 17 मार्च से 31 मार्च तक करवाई जाएंगी।
विज्ञापन


परीक्षा का समय तीन घंटे का रहेगा। विद्यार्थियों को पेपर पढ़ने के लिए 15 मिनट अतिरिक्त दिए जाएंगे। दसवीं की परीक्षा सुबह दस बजे से होगी।

वहीं, 12वीं की परीक्षा दोपहर दो बजे से शुरू होगी। दोनों कक्षाओं की प्रैक्टिकल परीक्षाएं दस फरवरी से शुरू होंगी। बोर्ड की चेयरपर्सन डॉ. तेजिंदर कौर धालीवाल ने बताया कि परीक्षा केंद्र स्थापित कर दिए गए हैं।

डेटशीट सभी स्कूल और जिला शिक्षा अधिकारियों को भेज दी है। परीक्षा के नियमों संबंधी भी बता दिया गया है। वहीं, परीक्षाओं को नकल मुक्त रखने के लिए पूरे राज्य में सेमिनार और जागरूकता प्रोग्राम करवाए जा रहे हैं। बोर्ड की वेबसाइट www.pseb.ac.in से भी विस्तृत जानकारी ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें