फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सालों से डेपुटेशन पर डटे शिक्षकों की वापसी होगी!

Fri, 05 Feb 2016 09:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब और हरियाणा से सालों से डेपुटेशन पर डटे सरकारी शिक्षकों की वापसी की तैयारी हो रही। पीएमओ ने रिकॉर्ड मांगा है। डेपुटेशन का मामला अब प्रधानमंत्री कार्यालय तक पहुंच चुका है।
विज्ञापन


इस मामले में पीएमओ ने यूटी प्रशासन से कार्रवाई को लेकर जवाब तलब किया है। पीएमओ की चिट्ठी के बाद यूटी प्रशासन के अधिकारियों ने शिक्षा विभाग से 5 साल से अधिक समय से डेपुटेशन पर तैनात शिक्षकों का रिकार्ड तलब किया है।

जानकारी के अनुसार पीएमओ से यूटी प्रशासन के आईएएस अधिकारी और स्पेशल सेक्रेटरी होम डा.एसबी दीपक कुमार से मामले में जवाब तलब किया गया है। शहर के 110 सरकारी स्कूलों में 500 से अधिक शिक्षक डेपुटेशन पर तैनात हैं। कई शिक्षक तो 15 से भी अधिक साल से यूटी में तैनात हैं।
विज्ञापन


जानकारी अनुसार यूटी कैडर एजुकेशनल इम्पलाइज यूनियन प्रधान स्वर्ण सिंह कंबोज ने जनवरी में पीएमओ को डेपुटेशन मामले में यूटी प्रशासन द्वारा कार्रवाई नहीं किए जाने की चिट्ठी लिखी थी। इस मामलेे में अब पीएमओ से यूटी प्रशासन से जवाब तलब किया गया है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें