पांचवीं और 8वीं की रीक्षाएं इस बार स्टेट काउंसिल ऑफ एजुकेशन रिसर्च एंड ट्रेनिंग (एससीईआरटी) कराएगी। डेटशीट जारी हो गई है। 5वीं की परीक्षाएं 27 फरवरी से शुरू होकर तीन मार्च तक चलेंगी।
परीक्षा का समय सुबह दस बजे से लेकर साढ़े 12 बजे तक रहेगा। वहीं, 8वीं की परीक्षाएं आठ मार्च से शुरू होकर 16 मार्च तक चलेंगी। परीक्षा का समय दोपहर ढाई बजे से लेकर शाम पांच बजे होगा।
वहीं, विभाग ने साफ किया कि उनके द्वारा केवल छह की परीक्षाएं लीं जाएगी। जबकि शेष पेपरों का मूल्यांकन पहले की तरह स्कूल प्रिंसिपल अपने स्तर पर करेंगे। जबकि प्रेक्टिकल पेपरों का मूल्यांकन अपने स्तर पर करेंगे। वहीं, परीक्षा का रिजल्ट 31 मार्च तक घोषित किया जाएगा।
5वीं की डेटशीट
दिनांक-----------पेपर
27 फरवरी------गणित
29 फरवरी-----अंग्रेजी
एक मार्च-------पर्यावरण शिक्षा
दो मार्च---------हिंदी
तीन मार्च--------पंजाबी
आठवीं की डेटशीट
दिनांक-----------पेपर
आठ मार्च--------गणित
नौ मार्च----------हिंदी
10 मार्च---------साइंस
14 मार्च---------अंग्रेजी
15 मार्च----------पंजाबी
16 मार्च-------सामाजिक शिक्षा