फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीयू तय करेगा कॉलेजों में प्रेक्टिकल की डेट

Sun, 27 Oct 2013 11:03 PM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब यूनिवर्सिटी(पीयू) से एफिलिएटेड सभी कालेजों में विभिन्न विषयों के प्रेक्टिकल एग्जाम की तिथि अब पीयू अपने स्तर पर तय करेगी।
विज्ञापन


कालेज में होने वाली परीक्षाओं की कॉमन डेटशीट की तरह ही अब प्रेक्टिकल एग्जाम भी पीयू की ओर से तैयार डेटशीट के अनुसार होंगे।

अभी तक सभी प्राइवेट और सरकारी कालेज अपनी सुविधा के अनुसार प्रेक्टिकल एग्जाम अपने स्तर पर तय करते थे। आगामी सत्र से पीयू ही प्रेक्टिकल की डेटशीट तैयार करेगी।

पीयू का एग्जामिनेशन विभाग कालेजों में प्रेक्टिकल एग्जाम का शेड्यूल तैयार करने में जुटा है। पीयू ने प्रेक्टिकल तिथियों के लिए कालेजों से सुझाव मांग लिए हैं।
विज्ञापन


प्रेक्टिकल के लिए मिलेगा सिर्फ हफ्ता
पंजाब यूनिवर्सिटी कैलेंडर के हिसाब से कालेजों में 180 दिन की पढ़ाई का शेड्यूल पूरा नहीं हो पा रहा। पीयू के एक अधिकारी के अनुसार, कालेज अपने स्तर पर प्रेक्टिकल के लिए 10 से 15 दिन तक का समय ले लेते थे।

 इससे कालेजों में समय काफी बर्बाद होता है। पीयू प्रशासन की ओर से सभी कालेजों में प्रेक्टिकल परीक्षाएं एक हफ्ते के अंदर कराने का शेड्यूल तैयार किया जा रहा है।

पीयू ने सभी कालेजों में प्रेक्टिल के लिए भी कॉमन डेटशीट बनाने की तैयारी कर ली है।
 
पीयू तय करेगा प्रेक्टिकल एग्जामिनर
कालेजों में विभिन्न विषयों के प्रेक्टिकल उसी विभाग के शिक्षक ही लेते थे। लेकिन, भविष्य में कालेज में प्रेक्टिकल के लिए एग्जामिनर तय करने के लिए पीयू से अनुमति लेनी होगी।

सूत्रों के अनुसार, पीयू की ओर से एक एग्जामिनर का प्रेक्टिकल पेपर में होना अनिवार्य होगा। अधिकारियों के अनुसार कई बाहरी निरिक्षक होने से प्रेक्टिकल में भेदभाव का आरोप भी नहीं लगेगा।
विज्ञापन


अगले महीने जारी होगा सिटीजन चार्टर
पीयू में सभी कामों के लिए निर्धारित समय तय करने की तैयारी शुरू हो गई है। सिटीजन चार्टर की तर्ज पर पीयू इसे लागू करेगा।

कंट्रोलर ऑफ एग्जामिनेशन ने 10 दिन के अंदर सभी विभागों को सिटीजन चार्टर का शेड्यूल तैयार कर जमा करने को कहा है। अधिकारियों के अनुसार दिसंबर से पहले ही पीयू में सिटीजन चार्टर शुरू करनेे की पूरी तैयारी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें