फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैंडबॉल में चंडीगढ़ की टीम सेमीफाइनल में

Sun, 27 Oct 2013 10:36 PM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़ के केंद्रीय विद्यालय संगठन की ओर से केवीएस नेशनल मीट 2013 में रविवार को विभिन्न खेलों के क्वार्टर फाइनल और सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए।
विज्ञापन


हैंडबॉल के अंडर 19 वर्ग में चंडीगढ़, वाराणसी, दिल्ली, अहमदाबाद की टीमें सेमीफाइनल में पहुंचीं।


बॉस्केटबाल अंडर 19 वर्ग में सेमीफाइनल मुकाबलों में जयपुर ने सिरसा की टीम को 62-27 से, मुंबई ने बंगलुरु की टीम को 78-55 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।

कबड्डी के अंडर 19 वर्ग में सेमीफाइनल मुकाबले में दिल्ली ने सिरसा की टीम को 32 अंकों से और देहरादून की टीम ने चेन्नई की टीम को 28 अंकों से हराकर फाइनल में जगह बनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


हॉकी के अंडर 19 क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में सिरसा ने जम्मू को, बंगलुरु ने भोपाल को, अहमदाबाद ने चंडीगढ़ को हराया। खो-खो के अंडर 19 वर्ग में क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में राची ने लखनऊ को 13-10 से और भुवनेश्वर ने अहमदाबाद की टीम को 19-12 से शिकस्त दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें