पंजाब यूनिवर्सिटी की शनिवार को होने वाली सिंडीकेट बैठक हंगामेदार हो सकती है। बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लग सकती है।
सिंडीकेट में पीयू कुलपति प्रो.अरुण कुमार ग्रोवर की पत्नी प्रो.नीरा ग्रोवर की फिर से नियुक्ति को लेकर अहम फैसला होगा।
बैठक में लोक प्रशासन विभाग और यूसोल में नियुक्तियों के मामले में भी शनिवार की बैठक में मुहर लग सकती है। 8 दिसंबर को पीयू सीनेट में प्रो.नीरा ग्रोवर और लोक प्रशासन की नियुक्तियों के मामले पर काफी बहस हुई थी।
सीनेट सदस्यों ने आम सहमति से दोनों मामलों को पारित करने पर रजामंदी दी थी, लेकिन कुछ सदस्यों के विरोध के कारण दोनों प्रस्तावों को फिर से 4 जनवरी की सिंडीकेट में रेफर कर दिया था।
सिंडीकेट की बैठक में बीच में ही कोर्स छोड़ने वालों की फीस रिफंड नहीं किए जाने के प्रस्ताव को भी पारित किया जा सकता है। सिंडीकेट बैठक में 90 से अधिक एजेंडा आइटम पर चर्चा होगी।
सिंडीकेट में इन प्रस्तावों पर भी लगेगी मुहर
-सिंडीकेट में पीयू शिक्षकों और कर्मचारियों के महंगाई भत्ते पर फैसला।
-कालेजों में रिसर्च सेंटर बनाने के परफार्मे पर फैसला।
-डीयूआई की नियुक्ति पर फैसला
-यूआईपीएस में वेटिंग लिस्ट में शामिल असिस्टेंट प्रोफेसर की नियुक्ति पर फैसला
-गेस्ट फैकल्टी के तहत नियुक्तियों के लिए नए नियम
-पीएचडी रजिस्ट्रेशन के लिए नई गाइडलाइंस
-निशक्त विद्यार्थियों को परीक्षा के समय दी जाने वाली सुविधाओं में इजाफे पर फैसला
-पीएचडी के लिए दूसरे संकाय में एंट्रेंस टेस्ट क्लीयर करने पर रजिस्ट्रेशन को मंजूरी
-बोर्ड ऑफ फाइनेंस में दो सदस्यों की नियुक्ति पर फैसला
2014 के तहत विभिन्न कमेटियों के गठन को मंजूरी
-रुसा को पूरी तरह लागू करने पर फैसला
-कालेजों में प्रिंसिपल की नियुक्ति को 5 से 10 साल किए जाने का प्रस्ताव।
-विदेशी स्टूडेंट के पीएचडी रजिस्ट्रेशन के नियमों को अप्रूवल।
-पीयू के हेल्थ सेंटर में मेडिकल ऑफिसर की नियुक्ति का मामला।
-पंजाब यूनिवर्सिटी के गेस्ट हाउस के रेंट में इजाफे का प्रस्ताव
-धनवंतरी आयुर्वेदिक कालेज के विद्यार्थियों के रिजल्ट को प्रोविजनल मंजूरी पर मुहर।