फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीयूः परीक्षा के लिए रोल नंबर नहीं मिले हैं तो ये पढ़ें

Fri, 06 Dec 2013 09:06 AM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब यूनिवर्सिटी ने 9 दिसंबर से शुरू होने वाली सेमेस्टर परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन रोल नंबर जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन


पीयू प्रवक्ता के अनुसार सभी एमए, एमएससी, एमबीए(ऑफ कैंपस) और एमकॉम पहले और तीसरे सेमेस्टर के रोल नंबर पीयू की वेबसाइट exams.puchd.ac.in से डाउनलोड किए जा सकते हैं।

एमबीए ऑफ कैंपस के रोल नंबर रजिस्टर्ड पोस्ट से भी भेजे गए हैं। पीयू के यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग के जिन विद्यार्थियों को रोल नंबर नहीं मिले वे यूसोल में सुबह 9 से शाम 5 बजे तक संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार को यूसोल 9 से दोपहर एक बजे तक खुला रहेगा। सभी रोल नंबर पीयू की वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।

गौरतलब है कि पंजाब यूनिवर्सिटी ने पहली बार पोस्ट ग्रेजुएट स्तर पर परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन रोल नंबर की सुविधा शुरू की है। करीब 24 हजार विद्यार्थियों ने परीक्षा के लिए फार्म भी ऑनलाइन भरा था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें