पंजाब यूनिवर्सिटी ने सालाना सिस्टम के तहत दूसरे और तीसरे वर्ष की विभिन्न कक्षाओं की डेटशीट जारी कर दी है।
बीए, बीएससी (जनरल), बीकाम, बीबीए, बीसीए, बीएससी (आनर्स) सहित विभिन्न ग्रेजुएशन स्तर पर दूसरे और तीसरे वर्ष की डेटशीट पीयू की वेबसाइट http://exams.puchd.ac.in से प्राप्त की जा सकती है।
बीए, बीकॉम, बीएससी सहित ग्रेजुएशन (प्रथम वर्ष) के एडिशनल विषय, कंपार्टमेंट, इम्प्रूवमेंट (ओल्ड सिलेबस-2014) की डेटशीट भी जारी कर दी गई है।