फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी 14 को चंडीगढ़ में

Wed, 11 Mar 2015 11:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब यूनिवर्सिटी (पीयू) के 64वें दीक्षांत समारोह में देश के राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी शिरकत करेंगे। मुखर्जी तीसरी बार पीयू के दीक्षांत समारोह में डिग्री देने के लिए आएंगे। 1951 के बाद पांचवीं बार पीयू में देश के राष्ट्रपति डिग्री और गोल्डन मेडल देने के लिए आ रहे हैं।
विज्ञापन


14 मार्च को होने वाला दीक्षांत समारोह पीयू के जिम्नेजियम हाल में 12.30 बजे होगा। इस मौके पर 280 विद्यार्थियों को पीएचडी, 19 को एमडी और 5 को एमएस की डिग्री से नवाजा जाएगा। ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन स्तर पर 2014 के 286 विद्यार्थियों को विभिन्न मेडल से नवाजा जाएगा।  

छह हस्तियों को मिलेगी मानद उपाधि
पीयू कुलपति प्रो. अरुण कुमार ग्रोवर ने बताया कि दीक्षांत समारोह में शांति का नोबेल पुरस्कार पाने वाले कैलाश सत्यार्थी, जाने माने कवि और गीतकार गुलजार, गणित का प्रतिष्ठित फील्ड मेडल पाने वाले जाने माने शिक्षक मंजुल भार्गव, एग्रीकल्चर साइंटिस्ट एमएस स्वामीनाथन, हीरो ग्रुप के फाउंडर और चेयरमैन ब्रिजमोहन लाल मुंजाल और पीजीआई के आई स्पेशलिस्ट डॉ. अमोद गुप्ता को मानद उपाधि दी जाएगी।  
विज्ञापन


पीयू के दीक्षांत समारोह में आने वाली हस्तियां स्टूडेंट्स और फैकल्टी से भी मुलाकात करेंगे। मुख्य हस्तियों का शेड्यूल इस प्रकार रहेगा।

-कैलाश सत्यार्थी 13 मार्च को शाम 6 बजे जीएमसीएच-32 ऑडिटोरियम में स्टूडेंट्स से रूबरू होंगे।
-जाने माने साइंटिस्ट और एग्रीकल्चर साइंटिस्ट प्रो. एमएस स्वामीनाथन 13 मार्च को सुबह 11 बजे पीयू के बॉटनी डिपार्टमेंट में लेेक्चर देंगे।
-जाने माने गीतकार और लेखक गुलजार पीयू स्थित गोल्डन जुबली हॉल में 13 मार्च को शाम 7.30 बजे स्टूडेंट्स से मुलाकात करेंगे।
- जाने माने गणितज्ञ डा. मंजुल भार्गव 14 मार्च को सुबह 10 बजे एसएस भटनागर ऑडिटोरियम में लेक्चर लेंगे।

जिम्नेजियम हाल में अग्निशमन यंत्र एक्सपायरी डेट के
पीयू में राष्ट्रपति के दौरे को लेकर तैयारियां जारी हैं। जिम्नेजियम हाल की नए सिरे से रिपेयर की जा रही है। दिन रात कर्मचारी सफेदी और मरम्मत के काम में जुटे हुए हैं। जिम्नेजियम हाल में बड़ी स्क्रीन भी लगाई गई है। लेकिन यहां लगे अग्निशमन यंत्र एक्सपायरी डेट के हैं। 6 मार्च 2015 को अग्निशमन यंत्र को बदला जाना चाहिए था। अभी तक पीयू प्रशासन का इन पर ध्यान नहीं गया है। जिम्नेजियम हाल में करीब 30 अग्निशमन यंत्र लगाए गए हैं।

रिटायरमेंट मामले में पीयू ने तैयार किया जवाब
पंजाब यूनिवर्सिटी में शिक्षकों की रिटायरमेंट उम्र 65 किए जाने के मामले में पीयू प्रशासन ने जवाब तैयार कर लिया है। यह मामला पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में मामला लंबित है। पीयू प्रशासन बुधवार को अपना पक्ष भेजेगा। पीयू कुलपति प्रो. अरुण कुमार ग्रोवर ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें