पंजाब यूनिवर्सिटी(पीयू) स्थित डिपार्टमेंट ऑफ सोशल वर्क में एमए कोर्स में दाखिला कॉमन एंट्रेंस टेस्ट(सीईटी) से दिया जाएगा। पीयू सिंडीकेट की आगामी बैठक में यह प्रस्ताव रखा जाएगा।
जानकारी अनुसार 23 जनवरी को पीयू सिंडीकेट बैठक में डीन यूनिवर्सिटी इंस्ट्रक्शन(डीयूआई) की नियुक्ति सहित कई अन्य प्रस्तावों पर भी फैसला होगा। मौजूदा डीन प्रो.एके भंडारी का 31 जनवरी को कार्यकाल खत्म होगा। पीयू के सबसे वरिष्ठ प्रोफेसर को डीन नियुक्ति किया जाता है।
पीयू प्रोफेसर की वरिष्ठता सूची में लॉ विभाग के प्रो.पीएस जसवाल पहले नंबर पर हैं, लेकिन वह फिलहाल राजीव गांधी नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी पटियाला में कुलपति हैं। सूत्रों के अनुसार यूबीएस के प्रो.दिनश कुमार गुप्ता पीयू के नए डीन हो सकते हैं। सिंडीकेट में डीन कालेज डेवलेपमेंट काउंसिल (डीसीडीसी) नियुक्ति की नई योग्यता पर भी फैसला लिया जाएगा। मौजूदा डीसीडीसी प्रो.नवल किशोर का 31 मई को कार्यकाल खत्म होने जा रहा है। सिंडीकेट में पीयू कॉंस्टीट्यूट कालेजों में प्रिंसिपल की नियुक्ति को लेकर नए नियमों को भी मंजूरी दी जाएगी।
यौन उत्पीड़न का मामला फिर सिंडीकेट में
पीयू की एक वरिष्ठ महिला प्रोफेसर द्वारा कुलपति पर यौन उत्पीड़न मामला फिर से सिंडीकेट में आएगा। एमएचआरडी अंडर सेक्रेटरी ने ऐसे मामलों के लिए पीयू द्वारा गठित कैश में कुछ संशोधन के लिए कहा है। पीयू को मामले में 11 जनवरी 2016 को भारत सरकार को रिपोर्ट भी भेजनी थी।
पीयू सिंडीकेट में ये प्रस्ताव भी रखे जाएंगे
-2009 के बाद पीएचडी कर चुके विद्यार्थियों को एमफिल और रिसर्च कोर्स का सर्टिफिकेट जारी करने का प्रस्ताव।
-एमबीए कोर्स में स्पोर्ट्स कैटेगरी के तहत दाखिले की नई गाइडलाइंस का मामला।
-पीयू रीजनल सेंटर में नए फीस स्ट्रक्चर को मंजूरी।
-पीयू में विदेशी स्टूडेंट्स के लिए बने इंटरनेशनल हॉस्टल की मासिक फीस 5 हजार किए जाने का प्रस्ताव।
-पीयू पीएचडी थीसिस को शोधगंगा पर अपलोड करने का प्रस्ताव।
-2016 सत्र से एमफिल कोर्स में एनआरआई विद्यार्थियों से 1350 डॉलर फीस लेने का प्रस्ताव।
-सोशल वर्क विभाग के डा.गौरव गौड़ को एनएसएस का प्रोग्राम ऑफिसर बनाने पर मुहर लगेगी।
-पीयू प्रोफेसर को इंटनरेशनल सेमिनार में हिस्सा लेने के लिए यूजीसी के12वें प्लान के तहत ग्रांट मंजूरी का प्रस्ताव।
-पीयू यूसोल विभाग में 20 हजार लेट फीस के साथ दाखिले की मंजूरी।