फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवराज और उत्कर्ष-मोहित ने अपने नाम की चैंपियनशिप

Sat, 16 Jan 2016 03:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून के कौलागढ़ स्थित ओएनजीसी के टेनिस कोर्ट में चल रही ऑल इंडिया मेंस लॉन टेनिस टूर्नामेंट के सिंगल्स का खिताब युवराज सिंह और डबल्स का उत्कर्ष-भारद्वाज की जोड़ी ने अपने नाम किया। विगत 10 जनवरी से चल रही चैंपियनशिप में शुक्रवार को फाइनल के मुकाबले खेले गए।
विज्ञापन


सुबह नौ बजे से शुरू हुए मुकाबलों में पहले एकल वर्ग के फाइनल के मैच हुए। एकल वर्ग के मुकाबले में हरियाणा के युवराज सिंह ने हरियाणा के ही जगमीत सिंह को 6-4, 6-2 से हराकर चैंपियनशिप अपने नाम की।

डबल्स में उत्तकर्ष व मोहित जीते
वहीं डबल्स के मुकाबले में उत्कर्ष भारद्वाज व मोहित भारद्वाज की जोड़ी ने युवराज सिंह व प्रभजोत को 6-4, 4-6, 10-8 से हराकर चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम करवाया।
विज्ञापन


इस मौके पर ओएनजीसी के अरुण शर्मा ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित किए। इस मौके पर घनानंद जुयाल, मातबर सिंह असवाल, हरीश मोहन बंगारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें