फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीयू में एक वर्षीय एलएलएम कोर्स को मंजूरी

Thu, 28 May 2015 01:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब यूनिवर्सिटी प्रशासन ने 2015-16 सत्र से एक वर्षीय एलएलएम कोर्स शुरू करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। पीयू से मिली जानकारी के अनुसार एलएलएम कोर्स में 40 सीटों पर दाखिला मिलेगा।
विज्ञापन


एनआरआई कोटे की 4 सीटें निर्धारित होंगी। एलएलएम कोर्स डिपार्टमेंट ऑफ लॉ (तीन वर्षीय) और यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ लीगल स्टडीज (यूआईएलएस) दोनों में होगा। दोनों विभागों में दाखिले के लिए कॉमन एंट्रेंस टेस्ट्र आयोजित किया जाएगा।

एंट्रेंस टेस्ट के इच्छुक स्टूडेंट 28 मई शाम 4.30 बजे तक असिस्टेंट रजिस्ट्रार, सीईटी सेल, अरुणा रणजीत चंद्रा हॉल में संपर्क कर सकते हैं। जानकारी के अनुसार एंट्रेंस टेस्ट 13 और 14 जून को आयोजित किया जाएगा। अन्य जानकारी पीयू वेबसाइट से प्राप्त की जा सकती है।
विज्ञापन


पेक में प्रो. निलिंद अत्रे का लेक्चर
चंडीगढ़। आईआईटी मुंबई के प्रोफेसर और सोसाइटी फॉर इनोवेशन एंड एंटरपन्योर के इंचार्ज प्रो. मिलिंद अत्रे ने बुधवार को पेक यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी में शिरकत की। प्रो. अत्रे ने पेक में स्थापित होने वाले स्पेशल एनक्यूबेटर सेंटर को लेकर एक दिवसीय वर्कशॉप में हिस्सा लिया। वर्कशॉप में पंजाब यूनिवर्सिटी, पेक, एनआईटीटीटीआर, यूआईईटी, सीसीईटी, टीबीआरएल सहित विभिन्न संस्थानों के प्रोफेसर ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें