पंजाब यूनिवर्सिटी(पीयू) के कंट्रोलर ऑफ एग्जामिनेशन (सीओई) प्रो. परविंदर सिंह का बुधवार को एक साल का कार्यकाल पूरा हो गया। जनवरी 2013 को सीनेट ने परविंदर सिंह को सीओई के पद पर नियुक्ति पर मुहर लगाई थी।
पीयू के एग्जामिनेशन सिस्टम को हाईटेक करने में परविंदर सिंह की नियुक्ति के बाद ऐतिहासिक बदलाव किए हैं। पीयू ने साल भर में आवेदन फार्म भरने से लेकर फीस जमा करने, रिजल्ट घोषित करने से लेकर डिग्री सहित सभी प्रमाण पत्र ऑनलाइन करने की तैयारी कर ली है।
2014 से पीयू के काउंटर पर मिलने वाले सभी आवेदन फार्म बंद करने के आदेश जारी कर दिए गए हैं। प्रो.परविंदर ने कहा कि अगले एक साल में पीयू की परीक्षा प्रणाली को वर्ल्ड क्लास यूनिवर्सिटी के बराबर बनाने का टारगेट रखा गया है।
एक साल में एग्जामिनेशन सिस्टम में यह हुए बदलाव
-परीक्षा के एडमिट कार्ड ऑनलाइन शुरू हुए।
-2013 में सभी कक्षाओं के रिजल्ट तयशुदा समय से करीब 20 दिन पहले घोषित कर दिए गए।
-ई-एडमिट कार्ड की शरुआत की गई।
-रिवेल्यूएशन सिस्टम के लिए इंटरानेट सिस्टम शुरू किया गया।
-सभी तरह की शिकायतों के लिए सिटीजन चार्टर शुरू किया गया।
-2014 से अंडर ग्रेजुएट सिस्टम में भी सेमेस्टर सिस्टम को मंजूरी।
-प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए डेबिट और क्रेडिट सिस्टम से फीस की सुविधा
-2012 में नकल के 200 से अधिक केस, 2013 में इनकी संख्या 137 रही।