फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्पेशल परीक्षा की मांग को लेकर जीबीटीयू में प्रदर्शन

Thu, 08 Aug 2013 01:42 AM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
जीबीटीयू में बुधवार को बड़ी संख्या पहुंचे फेल छात्रों ने दोबारा परीक्षा में बैठने का मौका देने की मांग की। छात्रों ने इसके लिए एक स्पेशल कैरी ओवर परीक्षा करवाने को कहा।
विज्ञापन


उनकी दलील थी कि महामाया टेक्निकल यूनिवर्सिटी (एमटीयू) में फेल हुए छात्रों को भी स्पेशल कैरी ओवर परीक्षा का मौका दिया जाता है। फेल छात्रों ने कुलपति डॉ. आरके खांडल को ज्ञापन भी दिया।

इधर, जीबीटीयू के अपर परीक्षा नियंत्रक डॉ. विक्रम सिंह का कहना है कि उन्होंने साफ-साफ आदेश जारी किया है कि जो स्टूडेंट्स वर्ष 2012-13 या 2011-12 में अंतिम वर्ष पास कर चुके हैं और उनकी द्वितीय वर्ष या तृतीय वर्ष में किसी पेपर में बैक आई है, स्पेशल कैरी ओवर परीक्षा उनके लिए ही होगी।
विज्ञापन


यह परीक्षा अक्तूबर के अंतिम सप्ताह में कराई जाएगी। इसमें फेल हुए छात्रों का कहीं कोई जिक्र नहीं है। फेल छात्रों को दोबारा परीक्षा दिलवाने का कोई नियम नहीं है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें