फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिएटिविटी दिखाइए और उद्यमी बन जाइए

Thu, 09 Oct 2014 11:32 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
पढ़ाई के वक्त इंजीनियरिंग छात्र अपने प्रोजेक्ट बनाता है और उसका प्रोजेक्ट चयनित हो जाता है तो वह उद्यमी बन सकता है।
विज्ञापन


उद्यमिता विकास पर कार्यशाला
आईआईटी खड़गपुर की ओर से यूनिवर्सिटी आफ पेट्रोलियम एंड एनर्जी स्टडीज में उद्यमिता विकास पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें आए विशेषज्ञों ने छात्रों को आईआईटी की विभिन्न प्रतियोगिताओं और उनके उद्यमी बनने के तरीके की जानकारी दी।

कार्यशाला में ई ऑनलाइन ट्यूटर के सीईओ एवं संस्थापक तरुण उप्पल, इनोवेशन सर्किल के सीईओ सुशोवन साहा ने छात्रों को सफ ल उद्योग प्रारंभ करने की जानकारी दी।
विज्ञापन


बताया कि आईआईटी खड़गपुर की वार्षिक बिजनेस मॉडल प्रतियोगिता इंप्रेसारियो में प्रोडक्ट, सर्विस, सेवा से लेकर डिजाइन और सामाजिक उद्यमिता तक हर क्षेत्र के बिजनेस संबंधित विचारों को पुरस्कार एवं 2.5 करोड़ रुपए तक की इन्क्यूबेशन जीतने का अवसर मिलता है।
विज्ञापन


पिछले साल विजेताओं को 15 लाख रुपए तक के पुरस्कार एवं सेवाएं मिली थी। इस वर्ष आईआईटी खड़गपुर गर्व से इंटरनेशनल बिजनेस मॉडल कंपटीशन के संयुक्त तत्वावधान में इस प्रतियोगिता का आयोजन कर रहा है।

हर श्रेणी की सर्वोत्तम प्रविष्टियों को विदेश में आयोजित होने वाले आईबीएमसी 2015 के सेमीफाइनल राउंड में सीधे प्रवेश मिलेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें