फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बजाज फाइनेंस ने पेश किया स्पार्कलिंग दिवाली ऑफर

Thu, 09 Oct 2014 09:07 AM IST
नई दिल्ली/ ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
गैर बैंकिंग फाइनेंस कंपनी (एनबीएफसी) बजाज फाइनेंस लिमिटेड ने त्योहारी खरीद के लिए स्पार्कलिंग दिवाली ऑफर लांच किया है। इस ऑफर के तहत 33 परिवारों को यूरोप की मुफ्त यात्रा और कार, स्कूटर, आईफोन जैसे उपहार जीतने का मौका मिलेगा। इसके अलावा हर खरीद पर सुनिश्चित कैश बैक का भी ऑफर है। इस ऑफर का प्रोमो 27 अक्तूबर तक देश के 124 शहरों में ग्राहकों के लिए उपलब्ध होगा।
विज्ञापन


कंपनी कंज्यूमर ड्यूरेबल (सीडी) लोन के बाजार में अपनी हिस्सेदारी को 16 फीसदी से बढ़ाकर इस त्योहारी सीजन में 24 फीसदी तक ले जाने की तैयारी में है। कंपनी फिलहाल बिक रहे हर छह कंज्यूमर ड्यूरेबल उत्पाद में से एक को फाइनेंस कर रही है। उसका लक्ष्य खुद को हर चौथे सीडी उत्पाद को फाइनेंस करने के स्तर पर ले जाने का है।

बजाज फाइनेंस ने इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए लोन मंजूरी की अपनी प्रक्रिया को अब और भी तेज और सरल बना दिया है। कंपनी के मुताबिक उसने अपनी लोन प्रोसेसिंग की अवधि को महज तीन सेकेंड कर दिया है, जो कि बाजार में सबसे तेज है। इसके साथ ही वह आधार कार्ड पर आधारित ई केवाईसी प्रक्रिया को लागू करने वाली पहली कंपनी बन गई है।
विज्ञापन


कंपनी ने बताया कि पिछले दो साल में उसने बाजार में अपनी स्थिति मजबूत करते हुए अपनी पहुंच को देश के 124 शहरों में करीब 14,000 रिटेलरों तक कर लिया है, जोकि पहले 8,500 रिटेलरों तक थी। कंपनी को उम्मीद है कि इस त्योहारी सीजन में उसे लोन के लिए 12 से 15 लाख आवेदन प्राप्त होंगे और उसकी ओर से दी जाने वाली लोन की रकम बढ़ कर दोगुने स्तर तक पहुंच जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें