यूपीटीयू के नए कुलपति प्रो. विनय पाठक का कहना है, शैक्षणिक संस्थानों में आज की सबसे बड़ी समस्या एकेडमिक क्वालिटी का खराब होना है। इसलिए पहला फोकस उत्तर प्रदेश प्राविधिक विश्वविद्यालय (यूपीटीयू) में एकेडमिक सुधारों की ओर होगा।
शिक्षा की गुणवत्ता सुधरेगी तो स्टूडेंट्स यूपीटीयू की ओर आकर्षित होंगे। पढ़ाई के बाद उन्हें रोजगार मिलेगा। यह सिलसिला आगे बढ़ेगा तो यूपीटीयू को उसका पुराना गौरव फिर से वापस मिलेगा।
प्रो. विनय पाठक ने बताया कि उन्होंने विश्वविद्यालय का पूरा खाका तैयार कर लिया है।विश्वविद्यालय के विकास की योजनाओं पर बात करते हुए प्रो. विनय पाठक के बताया कि वह इंडस्ट्री की मांग के अनुसार वे पाठ्यक्रम तैयार करवाएंगे।
हिंदी माध्यम के स्टूडेंट्स को समस्या न हो इसलिए तकनीकी पाठ्य पुस्तकें हिंदी में तैयार की जाएंगी। इससे उन्हें जॉब मिलने में आसानी होगी।