अमर उजाला डॉटकॉम की ओर से आयोजित मिस सेल्फी कॉन्टेस्ट को जीतने के इस बार लड़कियों ने अपनी कमर कस ली है। पेशे से एक मॉडल और हाल ही में ग्रेजुएट हुईं मेनका अधिकारी इस कॉन्टेस्ट की एक प्रतिभागी हैं।
मेनका साल 2013 में अमर उजाला की ओर से आयोजित किए गए 'पॉन्ड्स चांद का टुकड़ा 'कॉनटेस्ट की भी विजेता रह चुकीं हैं।
आने वाले दिनों में वो खुद को बॉलीवुड में खुदको बतौर एक्ट्रैस के तौर पर देखती हैं। उनके पसंदीदा एक्टर सलमान खान हैं और वो चाहती हैं कि उनके कई सपनों में से एक सपना सलमान खान को डेट करना है।
इसके अलावा वो पेरिस घूमना चाहती हैं। मेनका कहती हैं कि पेरिस उनका नहीं बल्कि उनकी ममी का ड्रीम डेस्टिनेशन हैं और इसलिए वो वहां उनके साथ जाना चाहती हैं।
अगर आप भी इस प्रतियोगिता में भाग लेना चाहते हैं तो अपनी सेल्फी यहां भेजें।