फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पचौरी बने डीयू के कार्यवाहक कुलपति, आज संभालेंगे कार्यभार

Thu, 29 Oct 2015 04:50 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर दिनेश सिंह का कार्यकाल समाप्त हो गया है। अब समकुलपति प्रोफेसर सुधीश पचौरी कार्यवाहक कुलपति का कार्यभार आज से संभालेंगे। कार्यकाल समाप्त होने के बाद प्रोफेसर सिंह ने अपना कार्यभार शाम को पचौरी को सौंप दिया। नए कुलपति की नियुक्ति तक वे कार्यवाहक कुलपति रहेंगे।
विज्ञापन


डीयू रजिस्ट्रार की ओर से इस संबंध में एक नोटिफिकेशन भी जारी किया गया है। समकुलपति को कार्यवाहक कुलपति का जिम्मा दिए जाने के साथ ही अब शिक्षकों ने उनका विरोध शुरू कर दिया है। डीयू के वैधानिक प्रावधानों के मुताबिक, डीयू विजिटर (राष्ट्रपति) की ओर से नए कुलपति की नियुक्ति किए जाने तक प्रोफेसर पचौरी 29 अक्तूबर से कुलपति का कामकाज देखेंगे।

प्रोफेसर पचौरी हिंदी के जाने-माने प्रोफेसर हैं। उन्हें भारतेंदु हरिश्चंद्र राष्ट्रीय पुरस्कार, हिंदी अकादमी का साहित्यकार सम्मान, मध्य प्रदेश साहित्य परिषद के रामचंद्र शुक्ल सम्मान व हिंदी अकादमी के गद्य सम्मान से नवाजा जा चुका है।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि नए कुलपति की तलाश के लिए गठित सर्च कमेटी में डीयू नॉमिनी के रूप में बीते 13 अक्तूबर को संघ लोक सेवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष डॉ. डी.पी अग्रवाल को मंजूरी मिली है। इस सर्च कमेटी में डॉ. अग्रवाल के साथ यूजीसी अध्यक्ष प्रोफेसर वेद प्रकाश व पूर्व नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक विनोद राय शामिल हैं।

दिल्ली विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (डूटा) ने समकुलपति प्रोफेसर सुधीश पचौरी को कार्यवाहक कुलपति बनाए जाने की निंदा की है। डूटा अध्यक्ष नंदिता नारायण ने कहा कि प्रो. दिनेश सिंह की टीम में से किसी को कार्यवाहक कुलपति नहीं चुना जाना चाहिए था।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें