पंजाब यूनिवर्सिटी (पीयू) कैंपस में अब किसी भी तरह का निजी आयोजन कराना महंगा पड़ेगा। पीयू स्थित किसी भी ऑडिटोरियम या किसी लॉन का किराये पीयू प्रशासन जल्द ही दोगुना कर सकता है।
जानकारी के अनुसार पीयू कैंपस स्थित सभी ऑडिटोरियम, हॉल और अन्य सेमिनार रूम के किराये में संशोधन करने का प्रस्ताव तैयार हो चुका है।
किराये में इजाफा करने का प्रस्ताव वीसी की ओर से गठित कमेटी ने सिंडीकेट के पास भेज दिया है। पूर्व डीयूआई प्रो. मधु राका की अध्यक्षता में इस मामले को लेकर तीन सिंतबर 2013 को कमेटी गठित की गई थी।
अब कमेटी की सिफारिशों पर 22 फरवरी को होने वाली पीयू सिंडीकेट में फाइनल मुहर लगने की उम्मीद है। कमेटी ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि हर साल विभिन्न कोर्स में दाखिले के लिए होने वाली काउंसिलिंग का किराया पीयू के ऑफिशियल कार्यक्रमों जितना ही वसूला जाए।
स्टूडेंट काउंसिल को सिर्फ किराये से छूट
किराया बढ़ोतरी के लिए गठित कमेटी ने अपनी रिपोर्ट में पीयू स्टूडेंट काउंसिल की ओर से कराए जाने वाले इवेंट के लिए किराया नहीं लेने का प्रस्ताव रखा है।
हालांकि स्टूडेंट काउंसिल को कार्यक्रम के लिए ऑडिटोरियम में चलने वाले एसी चार्ज, जनरेटर और ऑडिटोरियम सिक्योरटी (रिफंडेबल) का पैसा वसूला जाएगा।
पीयू में ये होगा नया किराया
ऑडिटोरियम-पीयू इवेंट-प्राइवेट इवेंट
जिम्नेजियम हाल-8 हजार-18 हजार
पीयू ऑडिटोरियम-5 हजार-25 हजार
यूसोल अन्य विभाग-800 रुपये-8 हजार
यूबीएस गांधी भवन-500-5 हजार
इंग्लिश ऑडिटोरियम-1000-15 हजार
कनवोकेशन ग्राउंड-1500-12 हजार
लॉ विभाग ग्राउंड-1500-30 हजार
यूबीएस लॉन-1500-20 हजार
गांधी भवन लॉन-1500-30 हजार
(सभी बुकिंग में 12.36 सर्विस टैक्स, सात हजार रुपये एसी किराया प्रतिदिन, सफाई चार्ज 1000 रुपये, सिक्योरटी चार्ज, जनरेटर चार्ज अलग से शामिल होंगे।)