फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राइवेट फॉर्म लेने को उमड़ी भीड़, बिके 4367 फॉर्म

Fri, 30 Jan 2015 12:23 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विवि के प्राइवेट फॉर्म की बिक्री शुरू हो गई। विवि की ओर से घोषित तिथि के मुताबिक गुरुवार से फॉर्मों की बिक्री शुरू हुई। हालांकि डाकघर की ओर से बुधवार को भी 1547 फॉर्म बेचे गए थे।
विज्ञापन


गुरुवार को सुबह से ही फॉर्म खरीदने को भीड़ उमड़ी। मुख्य डाकघर से मिली जानकारी के मुताबिक शाम तक 2820 फॉर्म बिके, जिसमें 1816 बीए व बीकॉम और 1004 एमए व एमकॉम के फॉर्म शामिल हैं।

सीनियर पोस्ट मास्टर जीएम तनेजा के मुताबिक विवि ने पहली लॉट में 12 हजार फॉर्म भिजवाए हैं। इसलिए फॉर्मों की किल्लत नहीं होगी। बुधवार को उन्होंने कुछ देर के लिए फॉर्म बिक्री की थी, जिसमें कुल 1547 फॉर्म बिके थे। अब तक देहरादून से कुल 4367 प्राइवेट फॉर्म बिक चुके हैं।
विज्ञापन


आपको बता दें कि पहले विवि ने फॉर्म बिक्री की तिथि 27 जनवरी तय की थी लेकिन फॉर्म उपलब्ध नहीं कराए जा सके थे। इसके बाद विवि ने 29 जनवरी से फॉर्म बिक्री की तिथि तय की थी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें