राजधानी देहरादून में प्रणव मुखर्जी के आगमन को लेकर तैयारियां शुरु हो गई हैं। राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी 26 अगस्त को बिधोली स्थित यूनिवर्सिटी आफ पेट्रोलियम एंड एनर्जी स्टडीज के दीक्षांत समारोह में शिरकत करने आएंगे।
इस बावत आयोजित बैठक में जिलाधिकारी आर मीनाक्षी सुंदरम ने कहा कि कार्यक्रम स्थल पर अबाध विद्युत आपूर्ति के संबंध में विभाग को 24 घंटे पहले जिला प्रशासन को प्रमाण पत्र देना पडे़गा।
बैठक जिलाधिकारी कैंप कार्यालय में हुई थी। इस मौके पर बीएसएनएल के अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि जौलीग्रांट और बिधौली में कनेक्टीविटी के लिए ब्राड बैंड लगाया जाए।
उन्होंने कहा कि जौलीग्रांट से बिधौली तक रास्ता जहां खराब है, उसे ठीक कर दिया जाए। इसके अलावा सेफ हाउस बनाने के निर्देश दिए गए। यहां इंटरनेट की पूरी व्यवस्था रहेगी।
जिलाधिकारी ने यूनिवर्सिटी के डायरेक्टर को निर्देश दिए कि कार्यक्रम स्थल पर आगे की 20 सीटें राष्ट्रपति के साथ आने वाले अधिकारियों के लिए आरक्षित रहेंगी। बैठक में एडीएम प्रशासन हरक सिंह रावत, एडीएम वित्त, झरना कमठान, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रंजना वर्मा, सीडीओ सुशील कुमार, एसपी सिटी जगदीश चंद्र आदि अधिकारी मौजूद रहे।