फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीवाली से पहले पीयू देगा कर्मियों को ये तोहफा

Sat, 10 Oct 2015 10:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब यूनिवर्सिटी प्रशासन दीवाली से पहले अपने कर्मचारियों को बड़ा तोहफा देने जा रहा है। दरअसल, पीयू कर्मचारियों को डीए मिलने जा रहा है। पीयू ने डीए की दोनों किश्तें रिलीज करने का मन बना लिया है।
विज्ञापन


वीरवार को रजिस्ट्रार जीएस चड्ढा ने यूजीसी की फेक्ट फाइंडिंग कमेटी को पीयू की आर्थिक स्थिति की जानकारी भेज दी है। इसके बाद उम्मीद जताई जा रही है केंद्र सरकार जल्द पीयू की रुकी हुई ग्रांट रिलीज कर देगी।

हॉस्टल फंड में अनियमितताएं के चलते सरकार ने ग्रांट रोक दी थी। पीयू को सैलरी देने के भी लाले पड़ गए हैं। आर्थिक संकट के चलते यह नौबत आ गई है कि खुद वीसी प्रो. अरुण ग्रोवर ग्रांट ने दिल्ली का रुख कर लिया है।
विज्ञापन


पीयू डीपीआर विनीत पुनिया ने बताया कि डीए की रुकी किश्त अक्तूबर से पहले जारी कर दी जाएगी। इसके लिए प्रोसेस शुरू हो गया है। उम्मीद है रुकी हुई ग्रांट जल्द रिलीज हो जाएगी। इसके बाद एरियर भी दे दिया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें