बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर केंद्रीय विश्वविद्यालय
में 29वां नॉर्थ जोन यूनिवर्सिटी यूथ फेस्टिवल 14 से 18 नवंबर तक आयोजित
किया जाएगा।
इसके लिए बीबीएयू ने अभी से तैयारियां शुरू कर दी हैं और इसमें
उत्तर भारत के 80 विश्वविद्यालयों को आमंत्रित किया जा रहा है। हर
यूनिवर्सिटी से 40-40 छात्रों की टीम कार्यक्रम में हिस्सा लेने आएगी।
बीबीएयू ने यूथ फेस्टिवल के भव्य आयोजन के लिए 12 कमेटियां बना दी हैं।
ऑर्गनाइजिंग कमेटी के चेयरमैन कुलपति प्रो. आरसी सोबती और सेक्रेटरी डॉ.
कमल जायसवाल हैं।
डॉ. जायसवाल ने बताया कि
ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी एसोसिएशन के सहयोग से यूथ फेस्टिवल आयोजित किया
जाएगा। इसमें यूपी, उत्तराखंड, हरियाणा, जम्मू एंड कश्मीर, पंजाब, चंडीगढ़
और दिल्ली की यूनिवर्सिटीज के स्टूडेंट्स को आमंत्रित किया जा रहा है।
इन्हें मिली जिम्मेदारी
रिसेप्शन कमेटी का संयोजक प्रो. आरपी सिंह को, फंड मैनेजमेंट कमेटी का
संयोजक प्रो. सुनीता मिश्रा को, रजिस्ट्रेशन कमेटी का संयोजक प्रो. प्रीति
सक्सेना को, एकमोडेशन कमेटी का संयोजक प्रो. एमवाई खान को, फूड कैटरिंग एंड
टेंट कमेटी का संयोजक डॉ. एलसी मालिया को, मीडिया पब्लिकेशन कमेटी का
संयोजक डॉ. केएल महावर को, सोनोवियर एंड रिपोर्ट कमेटी का संयोजक प्रो.
डीपी सिंह को, अनुशासन कमेटी के संयोजक प्रो. एनएमपी वर्मा को, मेंटेनेंस
कमेटी के संयोजक एसके गोयल को और इवेंट कमेटी का संयोजक प्रो. एसए सराफ को
बनाया गया है।