फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रैक्टिकल नॉलेज दिलाएगी बोर्ड परीक्षाओं में जीत

Fri, 10 Jan 2014 11:53 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी के बीच प्रयोगात्मक परीक्षाएं भी अहम होती हैं। एक ओर जहां यह अंक प्रतिशत बढ़ाने में कारगर होती हैं तो दूसरी ओर 20 अंक आसानी से मिलने का एक माध्यम भी होती हैं।
विज्ञापन


पढ़ें, उत्तराखंड के इस गांव में कोई लड़की नहीं बनती दुल्हन

बोर्ड की तैयारी के बीच विशेषज्ञों के मुताबिक प्रैक्टिकल की भी तैयारी गंभीरता से करनी चाहिए।

ऐसे करें तैयारी
- गतिविधि आधारित प्रश्नों को ध्यान से पढ़ना चाहिए।
- पुस्तक में दी गई गतिविधियों की क्रियात्मकता को समझना चाहिए।
- विज्ञान में दिए गए सिद्धांतों को भी गंभीरता से पढ़ना चाहिए।
- मौखिक परीक्षा के लिए भी अलग से प्रश्न तैयार रखें, ताकि प्रैक्टिकल के वक्त पूछे जाने पर उनका जवाब आसानी से दिया जा सके।

पढ़ें, हमारे सीएम का खर्चा देखकर तो अंबानी भी शरमा जाएं

- प्रयोगात्मक परीक्षा में जो प्रश्न और प्रोजेक्ट दिया जाता है, उसे बेहद सफाई के साथ पूरा करें।
- सामान्य बोर्ड की तैयारी के दौरान किसी भी प्रयोगात्मक विषय से जुड़े सैद्धांतिक सवालों पर भी फोकस करें।

पढ़ें, श्रीनगर और लखनऊ से बेहतर है देहरादून

- जिस विषय का प्रैक्टिकल हो, उसके बेसिक सवालों का जवाब जरूर तैयार कर लें।
- लैब में परखनली, कीप जैसे बेसिक इंस्ट्रूमेंट की जानकारी और पहचान भी होनी चाहिए।

पढ़ें, सरकार ने सभी को दिया नए साल का तोहफा

- 12वीं की प्रयोगात्मक परीक्षा देने वाले छात्रों को कुछ कैमिकल की सुगंध और रंग से पहचान होनी चाहिए।
- प्रयोगात्मक परीक्षा के लिए अलग से कुछ मॉडल पेपर भी बाजार में उपलब्ध हैं, यह तैयारी में कारगर साबित हो सकती हैं।
(जैसा कि विज्ञान शिक्षक पवन कुमार शर्मा ने बताया)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें