जॉर्जिया के एक किक-बॉक्सिंग कोच ने अपने चुंबकीय व्यक्तित्व का इस्तेमाल कर एक नया विश्व कीर्तिमान बनाया है।
जॉर्जिया के एतिबार एलचेव ने अपनी छाती और पीठ पर 53 चम्मच चिपका कर नया विश्व कीर्तिमान बनाया है।
एलचेव का दावा है कि उनमें चुंबकीय शक्ति है जिसकी वजह से चम्मच उनके शरीर से चिपक जाते हैं।
एलचेव ने वर्ष 2011 में 50 चम्मचों को शरीर पर चिपकाने का, अपना ही कीर्तिमान तोडा है।
अन्य योजनाएं
बब्बर शेर-शेरनी कर रहे थे सेक्स और तभी आ गए विलेन
गिनीज बुक के लिए किए गए इस प्रदर्शन में एलचेव चम्मच अपने शरीर पर चिपकाकर कुछ दूर चले भी, लेकिन चम्मच नहीं गिरे।
वह कहते हैं कि विश्व कीर्तिमान बनाना उनका सपना था, लेकिन अभी उनके पास कुछ और योजनाएं हैं।
ये हैं दुनिया की 5 सबसे अजीबोगरीब और खतरनाक आंखें
एलचेव कहते हैं कि वह एक दिन हवाई जहाज और ट्रेन की खाली बोगी को खींचकर दिखाएंगे।
लेकिन इसके साथ ही उन्होंने कहा कि वह अपने सारे पत्ते एक ही दिन में नहीं खोल सकते।