फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PMET रिजल्टः पंजाब अव्वल, चंडीगढ़ को दूसरा

Wed, 20 May 2015 09:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदकोट
विज्ञापन
विज्ञापन
बाबा फरीद मेडिकल यूनिवर्सिटी ने दो दिन पहले आयोजित पीएमईटी 2015 के नतीजे की घोषणा कर दी है। इस परीक्षा में राजपुरा की सावी ने 800 में 624 अंक लेकर पहला स्थान हासिल किया है।
विज्ञापन


चंडीगढ़ के संचित और जालंधर की मन्नत महाजन ने भी 624 अंक हासिल किए हैं, लेकिन बायो के अंकों के आधार पर इन्हें परीक्षा में क्रमवार दूसरा और तीसरा रैंक मिला है।

बठिंडा के साहिल बांसल ने 616 अंक लेकर चौथा स्थान प्राप्त किया जबकि एससी वर्ग में 588 अंक लेकर पटियाला का नवकरण सिंह अव्वल रहा।

बाबा फरीद विवि के वीसी डॉ. राजबहादुर के अनुसार पीएमईटी 2015 के लिए कुल 15517 विद्यार्थियों ने आवेदन किया था जिनमें से 15152 परीक्षा में शामिल हुए।

विवि ने एलपीयू में स्थापित कुल 62 केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की थी और पूरी पारदर्शिता के साथ नतीजा भी तैयार किया गया है। उन्होंने बताया कि इस नतीजे में सभी वर्गों के 7043 परीक्षार्थी ही टेस्ट को क्वालिफाई कर पाए हैं।
विज्ञापन


विवि के ज्वाइंट रजिस्ट्रार सतपाल सिंह ने बताया कि नतीजे की घोषणा के उपरांत बाबा फरीद विवि के अधीन राज्य के तीन सरकारी कालेजों समेत नौ मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस और 15 डेंटल कालेजों में दाखिले की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

हेलिक्स इंस्टीट्यूट के प्रिंसिपल प्रो. एमएल स्याल ने पीएमईटी की टॉपर सावी को सफलता पर बधाई दी है। सावी ने हेलिक्स इंस्टीट्यूट से रेगुलर कोचिंग ली थी।

इंस्टीट्यूट के स्टूडेंट शारू पठानिया ने पीएमईटी में छठी रैंक हासिल की है जबकि जशनदीप सिंह ने दसवीं रैंक मिली है। प्रो.स्याल ने सभी सफल उम्मीदवारों को शुभकामनाएं दी हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें