सीसीएसयू की सत्र 2013-14 की मुख्य परीक्षाओं में मौखिक और प्रैक्टिकल परीक्षा देने से वंचित छात्रों के पास पुन: परीक्षा में शामिल होने का आखिरी मौका है।
विवि ने विषयवार वायवा और प्रैक्टिकल के लिए केंद्रों की सूची जारी कर दी है। छात्रों को विषयवार अपने केंद्रों को देखकर परीक्षा की तारीख केलिए जल्द संपर्क करना होगा।
विवि द्वारा जारी केंद्रों की सूची में मेरठ कॉलेज, मेरठ में शिक्षाशास्त्र, उर्दू, समाजशास्त्र, संस्कृत, राजनीतिशास्त्र, इतिहास, अंग्रेजी, अर्थशास्त्र, दर्शनशास्त्र, मनोविज्ञान, सैन्य अध्ययन, भूगोल, हिंदी, बीए एलएलबी, एलएलबी, एलएलएम, बीकॉम, एमकॉम, शारीरिक शिक्षा का वायवा होगा।
डीएन कॉलेज, मेरठ में भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, वनस्पति विज्ञान, जंतु विज्ञान, गणित, सांख्यिकी, बीएससी कंप्यूटर साइंस, शारीरिक शिक्षा का प्रैक्टिकल होगा।
आरजी कॉलेज मेरठ में गृहविज्ञान, संगीत और चित्रकला, सीसीआरडी कॉलेज मुजफ्फरनगर में बीएससी कृषि व एमएससी कृषि अंतिम सेमेस्टर, गिन्नी देवी पीजी गर्ल्स कॉलेज मोदीनगर में बीएससी गृहविज्ञान और एमएससी गृह विज्ञान अंतिम सेमेस्टर, जेवी जैन कॉलेज सहारनपुर में टीटीएम व भूगर्भ विज्ञान और एमएमएच डिग्री कॉलेज में बीएससी शारीरिक शिक्षा एवं स्वास्थ्य का प्रैक्टिकल होगा।