फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एलयू हॉस्टल में 6 दिन से अंधेरा, सजा या लापरवाही!

Tue, 06 Jan 2015 09:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ विवि के मैनेजमेंट हॉस्टल में एमसीबी बॉक्स खराब होने के कारण बीते करीब छह दिनों से अंधेरा पसरा है।
विज्ञापन


बीबीए व एमबीए कोर्सेज के स्टूडेंट्स अंधेरे में सेमेस्टर परीक्षाओं की तैयारी करने को मजबूर हैं। प्रोवोस्ट डॉ. अनूप कुमार सिंह का कहना है कि 31 दिसंबर की रात न्यू ईयर पार्टी में हॉस्टल में नॉनवेज बनाया, शराब की बोतलें भी पाईं गईं।

रात में स्टूडेंट्स ने बहुत हुड़दंग किया, हाई-वोल्टेज से एमसीबी बॉक्स फुंक गया। उन्होंने छात्रों को दोषी मानते हुए कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया है। उनका कहना है कि नोटिस का जवाब मिलने के बाद ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


उधर, स्टूडेंट्स का कहना है कि एमसीबी बॉक्स पिछले कई दिनों से खराब था, उन्होंने इसकी शिकायत भी की थी लेकिन विवि प्रशासन खराबी का ठीकरा छात्रों पर फोड़ रहा है। छात्रों का कहना है कि उन्हें बेवजह परेशान किया जा रहा है।
विज्ञापन


लाइट न आने के कारण वह अंधेरे में परीक्षा की तैयारियां करने को मजबूर है। अब सवाल है कि आखिर बीते छह दिनों से हॉस्टल में एमसीबी बॉक्स दुरुस्त क्यों नहीं कराया गया।

स्टूडेंट्स अगर दोषी हैं तो उनसे जुर्माना क्यों नहीं वसूला गया। कुछ छात्रों के हुड़दंग का खामियाजा सभी क्यों भुगतें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें