देश की सबसे मुश्किल मानी जाने वाली इंजीनियरिंग परीक्षा में इस साल आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों ने परचम फहराया है।
आईआईटी की ज्वाइंट इंप्लीमेंटेशन कमेटी की ओर से जारी शोध रिपोर्ट में एक तथ्य यह भी सामने आया है। जेईई मेंस से सेलेक्ट हुए शीर्ष 1.5 लाख अभ्यर्थियों ने आईआईटी में प्रवेश के लिए जेईई एडवांस परीक्षा मई 2014 में दी थी। इनमें से करीब 9700 छात्र आईआईटी (इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नॉलोजी) में दाखिला पाने में कामयाब रहे।
रिपोर्ट के अनुसार कोचिंग के बजाए सेल्फ स्टडी वाले छात्रों ने ज्यादा कामयाबी पाई है। इस बार उत्तराखंड बोर्ड के 190 छात्र जेईई एडवांस के लिए पंजीकृत हुए, जिनमें से 15 सफल हुए। इनका प्रतिशत देश की तुलना में महज 0.06 है।
कोई भी छात्र फुल मार्क्स हासिल नहीं कर पाया
मतलब यह है कि उत्तराखंड बोर्ड अब भी आईआईटी तक छात्रों को ले जाने में नाकाम साबित हो रहा है। जेईई मेंस से सेलेक्ट हुए शीर्ष 1.5 लाख अभ्यर्थियों ने आईआईटी में प्रवेश के लिए जेईई एडवांस परीक्षा मई 2014 में दी थी।
परीक्षा में 26 छात्रों ने 300 अंक हासिल किए हैं। देश में कोई भी छात्र फुल मार्क्स हासिल नहीं कर पाया। खास बात यह है कि जेईई एडवांस में इस साल फिजिक्स की कटऑफ 117, केमिस्ट्री की कटऑफ 111 और मैथ्स की कटआफ 117 रही।
अचीवर्ज क्लासेज के सीईओ मनु पंत ने बताया कि जेईई एडवांस की परीक्षा लगातार मुश्किल होती जा रही है। इसमें बढ़ती छात्रों की संख्या और मुश्किल मानक की वजह से प्रतियोगिता बढ़ी है।
आय वर्ग के मुताबिक आईआईटी में दाखिल छात्र
आय वर्ग-------------------------------------क्वालिफाइड(प्रतिशत में)
एक लाख तक-------------------------------------18.65
एक लाख एक से दो लाख तक---------------------10.96
दो लाख एक से तीन लाख तक---------------------10.76
तीन लाख एक से चार लाख तक--------------------10.07
चार लाख एक से पांच लाख तक--------------------9.74
पांच लाख एक से छह लाख तक---------------------7.42
छह लाख एक से सात लाख तक--------------------4.02
सात लाख एक से आठ लाख तक-------------------3.09
आठ लाख एक से ऊपर----------------------------13.21
सेल्फ स्टडी, कोचिंग के आधार पर सफलता प्रतिशत
जोन------------सेल्फ स्टडी---------कोचिंग
बांबे------------53.75---------------46.25
दिल्ली----------56.05---------------43.95
गुवाहाटी--------63.08--------------36.92
कानपुर----------56.91-------------43.09
खड़गपुर--------60.14--------------39.86
मद्रास-----------37.57-------------62.43
रुड़की-----------56.35-------------43.65