फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

...और बीवी को कर दिया मौत के हवाले

विज्ञापन
विज्ञापन
पत्नी ने बच्चों की परवरिश के लिए खर्चा क्या मांग लिया शराब के नशे में धुत पति ने पत्नी के ऊपर मिट्टी का तेल डालकर उसे आग के हवाले कर दिया। मामला हरियाणा के रेवाड़ी का है। महिला को उपचार के लिए दिल्ली के सफजरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत गंभीर बताई गई है।
विज्ञापन


थाना जाटूसाना पुलिस ने बताया कि लाधूवास निवासी दो बहनें सरिता और रेनू की शादी 2007 में जाटूसाना निवासी धर्मबीर और कर्मबीर के साथ हुई थी। धर्मबीर के दो बच्चे हैं। सरिता का पति धर्मबीर शराब पीने का आदी है।

मामला सरिता और धर्मबीर के बीच अकसर इसी बात को लेकर झगड़ा भी होता रहता था। पुलिस ने बताया कि 20 सितंबर की रात धर्मबीर शराब के नशे में धुत होकर आया। इस दौरान पत्नी ने शराब पीने का विरोध किया साथ ही परवरिश के लिए खर्च भी मांगा।
विज्ञापन


इसके बाद नशे में धुत धर्मबीर ने उसे कमरे में बंद कर उस पर मिट्टी तेल डालकर आग लगा दी और फरार हो गया। शोर सुनने के बाद मौके पर पहुंचे आसपास के लोगों ने आग से झुलसी सरिता को बाहर निकाला।
विज्ञापन

पत्नी की गोली मारकर हत्या, आत्महत्या

सरिता को उपचार के लिए फिलहाल दिल्ली स्थित सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। जाटूसाना थाने की पुलिस ने सरिता की बहन रेनू की शिकायत पर धर्मबीर के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। समाचार लिखे जाने तक आरोपी पति अभी फरार बताया गया है तथा सरिता बयान देने में असमर्थ है।

वहीं, बिजनौर में बास्टा क्षेत्र के लेनपुरी गांव में एक सिरफिरे ने मामूली बात पर पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद बाग में जाकर जहरीला पदार्थ खा आत्महत्या कर ली। पुलिस ने दंपति के शवों का पंचनामा भरकर उन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

गांव लेनपुरी निवासी गोविंद का मंगलवार की रात किसी बात को लेकर पत्नी गनेशिया (45) से विवाद हो गया। गुस्से में गोविंद आपा खो बैठा और तमंचा निकालकर पत्नी को गोली मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया जाता है कि गनेशिया उससे कुछ काम-धंधा करने के लिए कहती थी।

इस बात पर दोनों में तनातनी रहती थी। पत्नी की हत्या के बाद परिजनों ने गोविंद को रोकने का प्रयास किया, लेकिन वह फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गनेशिया के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जोगेंद्र ने अपने भाई गोविंद के खिलाफ भाभी की हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई। उधर, बुधवार को गोविंद ने अपने बाग में जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। कोतवाली प्रभारी आरआर कठेरिया ने बताया कि गोविंद ने पत्नी की हत्या की आत्मग्लानि में आत्महत्या कर ली। शाम को उसके शव को भी पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। गोविंद और गनेशिया के दो बेटे और दो बेटियां हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें