फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

40 हजार स्टूडेंट्स ने किए च्वॉइस लॉक

Mon, 05 Aug 2013 06:56 AM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश के पॉलीटेक्निक संस्थानों में दाखिले के लिए आयोजित काउंसलिंग के तीसरे और अंतिम चरण की च्वॉइस लॉकिंग की प्रक्रिया रविवार को पूरी हो गई है।
विज्ञापन


एडमिशन के लिए करीब 40 हजार अभ्यर्थियों ने दावेदारी पेश की है। काउंसलिंग के इन नतीजों ने प्रदेश के 100 से ज्यादा संस्थानों की उम्मीदों पर पानी फेर दिया है।

इन संस्थानों को छात्रों को जुटाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ सकती है। प्रदेश में करीब 400 सरकारी, ऐडेड और निजी पॉलीटेक्निक संस्थानों में 1.70 लाख सीटें हैं।
विज्ञापन


इन सीटों पर दाखिले के लिए आयोजित काउंसलिंग के अब तक के नतीजे काफी निराशाजनक रहे हैं। पहले चरण की काउंसलिंग में 17,124 अभ्यर्थियों ने ही सीट लॉक कर दाखिले लिए।

वहीं, दूसरे चरण में ग्रुप-ए की 17,857 सीटें और अन्य ग्रुप की कुल 9,536 सीटों पर दाखिले हुए। तीसरे और अंतिम चरण में सीट लॉकिंग की प्रक्रिया रविवार शाम पांच बजे पूरी हो गई।
विज्ञापन


संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद के उपसचिव डॉ. सूर्यपाल सिंह ने बताया कि सीट लॉकिंग के लिए डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन में कुल 46,846 अभ्यर्थियों ने भाग लिया है।

इनमें 37,986 अभ्यर्थियों ने ग्रुप-ए में दाखिले के लिए सीट लॉक की हैं। वहीं, अन्य ग्रुप के लिए सीट लॉक करने वालों की संख्या करीब तीन हजार है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें