फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BBAU: नए कोर्सेज की प्रवेश परीक्षा आज से

Mon, 05 Aug 2013 06:55 AM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर केंद्रीय विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में 24 कंटेम्प्रेरी और इनोवेटिव कोर्सेज की प्रवेश परीक्षा सोमवार से होगी। परीक्षा सोमवार को चार और मंगलवार को दो पालियों में होगी।
विज्ञापन


करीब 1200 अभ्यर्थी प्रवेश परीक्षा देंगे। बीबीएयू में प्रवेश प्रक्रिया के को-ऑर्डिनेटर और परीक्षा नियंत्रक प्रो. कामेश्वर चौधरी और सहायक परीक्षा नियंत्रक डॉ. जया श्रीवास्तव ने बताया कि शिड्यूल में थोड़ा बदलाव किया गया है।

पहले सोमवार को सिर्फ तीन पालियों में ही प्रवेश परीक्षा होनी थी लेकिन अब इसे चार पालियों में कर दिया गया है। एमएससी फोरेंसिक साइंस एंड क्रिमिनोलॉजी की प्रवेश परीक्षा सोमवार को शाम 5 बजे से 7 बजे तक होगी।
विज्ञापन


इसी तरह मंगलवार को एमएससी नैनो साइंस एंड टेक्नोलॉजी की प्रवेश परीक्षा अब पहली पाली की बजाय दूसरी पाली में होगी। यह बदलाव छात्रों के एक से अधिक कोर्सेज में एप्लाई करने की वजह से किए गए हैं।

डॉ. श्रीवास्तव ने बताया कि प्रवेश परीक्षा में 100 बहुविकल्पीय सवाल पूछे जाएंगे। इसमें कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी। सभी अभ्यर्थियों के प्रवेश-पत्र वेबसाइट www.bbau.ac.in पर अपलोड कर दिए गए हैं।
विज्ञापन


प्रवेश परीक्षा विश्वविद्यालय कैंपस में ही होगी। अभ्यर्थियों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रशासनिक भवन में एक हेल्प डेस्क बनाई गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें