पंजाब यूनिवर्सिटी (पीयू) में 26 से 28 फरवरी तक होने वाले रोज फेस्टिवल में फोटोग्राफी प्रतियोगिता भी आयोजित की जाएगी। इसमें हिस्सा लेने के लिए प्रतिभागियों को 23 फरवरी सुबह 11 बजे तक एंट्री डायरेक्टर पब्लिक रिलेशन (डीपीआर) ऑफिस में जमा करनी होंगी। फोटोग्राफी प्रतियोगिता का थीम ‘ग्रीन पीयू, क्लीन पीयू’ और ‘स्टूडियस पीयू’ रखा गया है।
इन थीम पर ही 100 रुपये की फीस के साथ फोटो एंट्री जमा करनी होगी। फीस प्रवक्ता विनीत पुनिया ने बताया कि प्रतियोगिता में स्कूल विद्यार्थियों को छोड़ सभी को एक ही कैटेगरी में रखा गया है। फोटो ब्लैक एंड व्हाइट या कलर हो सकती है। आवेदन फार्म पीयू सिंगल विंडो इनक्वारी पर सुबह नौ से शाम पांच बजे तक मिलेंगे।
19 से 21 फरवरी तक रोज फेस्टिवल
चंडीगढ़। यूटी प्रशासन ने भी इस साल रोज फेस्टिवल की तैयारी शुरू कर दी हैं। जानकारी के अनुसार सेक्टर-16 स्थित रोज गार्डन में फेस्टिवल आगामी 19 से 21 फरवरी तक आयोजित किया जाएगा।
फ्लावर प्रतियोगिताओं के अलावा स्कूल और कॉलेज स्तर के युवाओं के लिए भी कई टैलेंट हंट प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। लेजर वेली में तीनों दिन स्टार नाइट का आयोजन भी किया जाएगा।