पंजाब यूनिवर्सिटी (पीयू) और एफिलिएटेड कॉलेज प्रोफेसर के अंडर पीएचडी करने के इच्छुक स्टूडेंट्स को बड़ी राहत मिल सकती है। पीयू ज्वाइंट एंट्रेंस टेस्ट क्लीयर करने की तिथि से दो साल तक रजिस्ट्रेशन की समय सीमा को बढ़ाकर तीन साल करने का प्रपोजल है। इस पर आठ मार्च को सिंडीकेट में मुहर लग सकती है।
दरअसल, पीयू के ज्वाइंट एंट्रेंस टेस्ट क्लीयर करने के बाद पीएचडी और एमफिल में दो साल के भीतर रजिस्ट्रेशन करवाना जरूरी है। पीयू सीनेट सदस्य और जीसीजी-42 में एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. दलीप कुमार ने पीएचडी में दाखिले के लिए ज्वाइंट एंट्रेंस टेस्ट की वैधता दो साल और एमफिल से पीएचडी में एडमिशन के लिए टेस्ट की वैधता तीन साल किए जाने का प्रस्ताव भेजा है।