प्रदेश विश्वविद्यालय ने पीजी सेंटर में वरीयता के आधार पर प्रवेश वाले पीजी कोर्स में प्रवेश की तिथि को बढ़ा दिया है। सोमवार को फार्म भरने की अंतिम तिथि थी।
इसे अब विवि ने बढ़ाकर 20 जून कर दिया है। विवि के अधिष्ठाता अध्ययन प्रो. टीसी भल्ला ने बताया कि छात्र हितों को ध्यान में रखते हुए यह तिथि बढ़ाई गई है। पीजी कोर्स के लिए छात्र अब बीस तक आवेदन कर सकते हैं।
कुलपति और आरएमसी के सदस्यों ने माना कि विवि में आधारभूत और मूलभूत ढांचे में सुधार की जरूरत है। शैक्षणिक विकास को आम सहमति जताई गई।
कहा गया कि छात्र वर्ग को उच्चतर शिक्षा प्राप्त करने के लिए कम खर्चे में अधिक कोर्स एवं पाठ्यक्रम उपलब्ध करवाए जाएं। विश्वविद्यालय के शैक्षणिक विकास में सूचना तकनीकी का अधिकतम उपयोग और इंटरनेट के माध्यम से छात्रों को सूचना सुविधा उपलब्ध करवाने पर भी सहमति बनी।