इंजीनियरिंग की पढ़ाई में नॉर्थ रीजन की टॉप यूनिवर्सिटी में शामिल पेक यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी (पेक) ने 2014-15 सत्र में विभिन्न संकायों में पीएचडी प्रोग्राम के लिए आवेदन मांगे हैं।
दाखिले के इच्छुक युवा 5 दिसंबर 2013 तक पेक में आवेदन कर सकते हैं। आवेदन अपना फार्म पेक डायरेक्टर सेक्टर-12 चंडीगढ़ के नाम भेजने होंगे।
आवेदन और अन्य नियम संबंधी पेक वेबसाइट पर मिल सकेगी। अभ्यर्थियों की 19 और 20 दिसंबर को लिखित परीक्षा और इंटरव्यू होगा। शेड्यूल के बारे में पेक वेबसाइट पर हफ्ते भर में जानकारी दी जाएगी।