फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेड फेयर में पार्ट टाइम जॉब को युवाओं का रेला

Thu, 13 Nov 2014 09:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली के प्रगति मैदान में शुक्रवार से शुरू होने जा रहे 34वें इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर में दर्शकों को जहां देशी-विदेशी संस्कृति, लोक संगीत संग सामान देखने को मिलेगा।
विज्ञापन


वहीं, लगभग 25 हजार युवाओं को पार्ट टाइम जॉब। खास बात यह है कि मेले में कॉलेज गोइंग समेत वर्किंग युवा पॉकेट मनी के लिए काम करते हैं। युवाओं को 500 से 5000 रुपये तक प्रतिदिन मिलते हैं।

प्रगति मैदान में आयोजित होने वाले मेले राज्य पवेलियन के अलावा विदेशी हॉल समेत निजी व सरकारी कंपनियां भी भाग लेने आती हैं, जिनमें प्रोडक्ट बेचने समेत दिखाने के लिए लोगों की जरूरत होती है।
विज्ञापन


हालांकि कुछ एक स्टॉल को छोड़कर अन्य सभी में लड़कियों को ही तवज्जो दी जाती है। इन दिनों ट्रेड फेयर के अंदर युवाओं की सैकड़ों ग्रुप देखे जा सकते हैं, जोकि चौदह दिन के लिए नौकरी तलाशने संग पॉकेट मनी इकटट्ठी करने के लिए पहुंच रहे हैं।

टिकट मेट्रो स्टेशन समेत ट्रेड फेयर के गेट नंबर एक व दो पर ही उपलब्ध होंगे, हालांकि ऑनलाइन टिकट की योजना थी, लेकिन भीड़ को देखते हुए संभव नहीं था। - वी. कुमार, जनरल मैनेजर, आईटीपीओ
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें