कंपनी सेक्रेटरी (सीएस) पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए अब अभ्यर्थियों को
संस्था की वेबसाइट पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होगा।
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के
समय शुल्क का भुगतान डेबिट अथवा क्रेडिट कार्ड से किया जा सकेगा। नई
व्यवस्था जनवरी, 2014 से लागू होगी।
कंपनी
की वेबसाइट www.isci.edu पर जाकर अभ्यर्थी रजिस्ट्रेशन करा सकेंगे। एक
जनवरी, 2014 से नई व्यवस्था लागू हो जाएगी। इसके बाद क्षेत्रीय केंद्रों पर
मिलने वाले रजिस्ट्रेशन फॉर्म मान्य नहीं होंगे।
अभ्यर्थियों के आवेदन
फॉर्म केवल ऑनलाइन ही मान्य होंगे। ऑनलाइन पंजीकरण के लिए अभ्यर्थियों को
अपने सभी प्रमाणपत्र स्कैन कराकर अटैच करने होंगे।
रजिस्ट्रेशन पूरा होने
के बाद संस्था की ओर से अभ्यर्थियों को स्टडी मैटेरियल उनके घर के पते पर
भेज दिया जाएगा।
संस्था के क्षेत्रीय केंद्रों पर अब केवल प्रॉस्पेक्टस की
बिक्री की जाएगी। प्रॉस्पेक्टस स्वरूप भी बदल दिया गया है। प्रॉस्पेक्टस की
नई कीमत 200 रुपए निर्धारित की गई है।