फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BBAU: दाखिले के लिए ऑनलाइन फॉर्म 18 से

Thu, 13 Feb 2014 10:09 AM IST
आशीष त्रिवेदी/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर केंद्रीय विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन 18 फरवरी से मिलेंगे। यह फॉर्म करीब एक महीने तक भरे जा सकेंगे।
विज्ञापन


बीबीएयू पहली बार दाखिले के लिए ऑनलाइन एडमिशन टेस्ट कराने जा रहा है। इसके लिए देश भर में 65 परीक्षा केंद्र बनाए जा रहे हैं। उत्तर प्रदेश में 16 परीक्षा केंद्रों पर ऑनलाइन एडमिशन टेस्ट होगा।

सामान्य और पिछडे़ वर्ग के छात्रों के लिए आवेदन शुल्क 1,500 रुपये और अनुसूचित जाति, जनजाति वर्ग तथा विकलांग छात्रों के लिए 750 रुपये शुल्क रखा गया है।

बीबीएयू प्रशासन पीजी व यूजी के पहले से चल रहे 24 कोर्सेज व 24  कंटमप्रेरी व इनोवेटिव कोर्सेज में दाखिले के लिए फॉर्म ऑनलाइन करेगा। इस तरह कुल 48 कोर्सेज के लिए परीक्षा होगी।
विज्ञापन


बीते साल इनमें से कई कोर्स नहीं चल पाए थे। वहीं, एआईसीटीई से मान्यता न मिलने के कारण बीटेक भी शुरू नहीं हो पाया था। इस बार मान्यता मिल गई है और बीटेक के कोर्स भी शुरू किए जाएंगे।

इसके अलावा एमबीए एचआर, एमबीए फाइनेंस, एमबीए मार्केटिंग और एमबीए रूरल डवलपमेंट के कोर्स शुरू किए जा रहे हैं। फॉर्म सोमवार तक विवि की वेबसाइट पर अपलोड कर दिए जाएंगे।

जिसके बाद छात्र 18 फरवरी यानि मंगलवार से फॉर्म भर सकेंगे। आवेदन शुल्क क्रेडिट कार्ड, चालान और नेट बैकिंग के माध्यम से जमा किया जा सकता है।

वहीं प्रवेश परीक्षा होली के बाद केवल रविवार को आयोजित होगी। इसके लिए तिथि 23 मार्च, 30 मार्च,  छह अप्रैल और 13 अप्रैल रखी गई है। प्रश्नपत्र में सारे प्रश्न बहुविकल्पीय होंगे।

बीबीएयू में पीजी व यूजी कोर्सेज में दाखिले के लिए इस बार व्यापक तौर पर प्रचार-प्रसार किया जाएगा। बीबीएयू प्रशासन अब इसके लिए राजधानी व आसपास के जिलों में पम्पलेट्स व साइन बोर्ड इत्यादि लगाकर प्रचार करेगा।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें