फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंग्रेजी पढ़ने और पढ़ाने के तरीके बताएंगे टीचर्स

Thu, 13 Feb 2014 10:07 AM IST
सचिन त्रिपाठी/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
अंग्रेजी हमारी मातृभाषा नहीं है पर इसको किस तरह आसान बनाया जा सकता है। क्लासरूम में ऐसा क्या किया जाए, जिससे अंग्रेजी भाषा, साहित्य और शिक्षण को बेहतर बनाया जा सके।
विज्ञापन


ऐसे ही तमाम उद्देश्यों को ध्यान में रखते हुए सीबीएसई ने अंग्रेजी जर्नल छापने के लिए देश भर के शिक्षकों से उनके रिसर्च पेपर, आर्टिकल और क्लास रूम टीचिंग में किए गए नए इनावेशन से संबंधित रिपोर्ट मांगी है।

इससे प्राप्त मैटर को एन्युअॅल जर्नल का रूप दिया जाएगा, जिसकी मदद से अंग्रेजी भाषा के शिक्षण को बेहतर बनाने की कोशिश की जाएगी।

सीबीएसई निदेशक साधना पराशर ने सर्कुलर जारी कर सभी विद्यालयों के प्रिंसिपल और शिक्षकों को अंगेजी के वार्षिक जर्नल के लिए अपने-अपने लेख भेजने को कहा है।
विज्ञापन


साथ ही लेख के प्रकार पर गाइडलाइन भी जारी किए हैं, जिसके अनुसार शिक्षकों को अंग्रेजी भाषा की टीचिंग के साथ लर्निंग पर आधारित आर्टिकल भेजने हैं।

इसी तरह अगर किसी शिक्षक ने अंग्रेजी की पढ़ाई के लिए क्लास रूम टीचिंग में कोई नया अविष्कार किया है, या फिर तकनीक के इस्तेमाल से अंग्रेजी की पढ़ाई को बेहतर बनाने की कोशिश की है।

तो फिर उसे आर्टिकल का रूप देकर बोर्ड के पास भेजा जा सकता है। साथ ही शिक्षकों की ओर से अंग्रेजी भाषा पर लिखी गई किताबें, अंग्रेजी की पढ़ाई के लिए वर्तमान मुद्दों के साथ ही टीचर्स के सवालों को भी एनुअल जर्नल में स्थान दिया जाएगा।

प्रिंसिपल्स और टीचर्स अपने आर्टिकल एक मई तक एजूकेशन ऑफिसर पी राजेश्वरी के पास सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजूकेशन, शिक्षा सदन, 17 राउस एवेन्यू इंस्टीट्यूशनल एरिया, नई दिल्ली के पते पर भेज सकते हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें